सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   workshop for teachers

Shimla News: शिक्षकों ने सीखे सकारात्मक व्यवहार, तनाव प्रबंधन के गुर

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 29 Mar 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
workshop for teachers
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

शिमला। डीएवी पब्लिक स्कूल टूटू के सभा भवन में सीबीएसई के तहत प्रभावी जीवन कौशल विषय पर एकदिवसीय इन-हाउस कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला की शुरुआत विद्यालय की प्रधानाचार्या जीवन ज्योति ने की। रिसोर्स पर्सन के रूप में अमिता खन्ना उपस्थित रहीं जिन्होंने शिक्षकों को दैनिक जीवन की चुनौतियों और समस्याओं से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए आवश्यक जीवन कौशल की जानकारी दी। बताया कि जीवन कौशल व्यक्ति में सकारात्मक व्यवहार, सही निर्णय लेने की क्षमता, आत्मविश्वास, तनाव प्रबंधन और सामाजिक समायोजन जैसे गुणों का विकास करते हैं, जो संतुलित और सफल जीवन के लिए आवश्यक हैं। कार्यशाला के दौरान विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से चार प्रमुख जीवन कौशलों को रोचक और सहभागितापूर्ण ढंग से प्रस्तुत किया गया जिससे शिक्षकों ने व्यावहारिक रूप से इनका अनुभव प्राप्त किया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों ने सक्रिय भागीदारी निभाई और इसे अत्यंत उपयोगी बताया। कार्यशाला में विद्यालय की प्रधानाचार्या जीवन ज्योति सहित विद्यालय के सभी शिक्षकों मौजूद रहे। अंत में शांति पाठ के साथ कार्यशाला का समापन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed