सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HRTC drivers' gate meetings continue.

Shimla News: एचआरटीसी चालकों की गेट मीटिंग जारी

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
HRTC drivers' gate meetings continue.
विज्ञापन
शिमला। हिमाचल पथ परिवहन निगम के चालक और परिचालकों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर प्रदर्शन का दौर जारी रखा है। चालक, परिचालक संघों ने 24 जून तक हर हाल में उनकी एरियर भुगतान, ओवर टाइम की देनदारियों के अलावा सभी तरह के भत्तों के करोड़ों के भुगतान करने की मांग पूरी करने का समय सरकार और परिवहन निगम को दिया है। मांगे पूरी न होने पर 25 को प्रदेश में चालक, परिचालकों ने काम न कर, बसों को न चलाने का एलान किया है। राजधानी के पुराना बस अड्डा, ढली और तारादेवी वर्कशॉप परिसर में चालक, परिचालक और अन्य कर्मचारियों ने मंगलवार को भी गेट मीटिंग की और प्रदर्शन किया। पुराना बस अड्डे पर कर्मचारी नेता पदम सिंह, सुरेद्र ठाकुर सहित अन्य पदाधिकारियों ने संबोधित किया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article