सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HUDCO to Assist in the Development of Three New Satellite Cities in Himachal; MoU Signed

Himachal Satellite Cities: हिमाचल में तीन नए सैटेलाइट शहरों के विकास में मदद करेगा हुडको, एमओयू हस्ताक्षरित

अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Wed, 25 Mar 2026 07:37 PM IST
विज्ञापन
सार

हिम चंडीगढ़, हिम पंचकूला और कांगड़ा वैली एयरोसिटी का निर्माण किया जाएगा। हिमुडा की ओर से मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं सचिव डॉ. सुरेंद्र कुमार वशिष्ठ तथा हुडको की ओर से क्षेत्रीय प्रमुख नीरज सेठी ने एमओयू पर हस्ताक्षर किए।

HUDCO to Assist in the Development of Three New Satellite Cities in Himachal; MoU Signed
सैटेलाइट शहरों के लिए मंत्री राजेश धर्माणी की उपस्थिति में हुआ एमओयू। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में तीन नए सैटेलाइट शहरों के विकास के लिए हिमाचल प्रदेश आवास और शहरी विकास प्राधिकरण (हिमुडा) और हाउसिंग एंड अर्बन डिवेल्पमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड (हुडको) के बीच बुधवार को शिमला में नगर एवं ग्राम नियोजन मंत्री राजेश धर्माणी की उपस्थिति में एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) हस्ताक्षरित किया गया। एमओयू के तहत हिम चंडीगढ़, हिम पंचकूला और कांगड़ा वैली एयरोसिटी का निर्माण किया जाएगा। हिमुडा की ओर से मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं सचिव डॉ. सुरेंद्र कुमार वशिष्ठ तथा हुडको की ओर से क्षेत्रीय प्रमुख नीरज सेठी ने एमओयू पर हस्ताक्षर किए।

Trending Videos

राजेश धर्माणी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण को सर्वोच्च अधिमान देते हुए नियोजित शहरीकरण को बढ़ावा देने में यह परियोजनाएं मील पत्थर साबित होंगी। इन परियोजनाओं को भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर तैयार किया जाएगा। संतुलित क्षेत्रीय विकास को बढ़ावा देने तथा राज्य में बढ़ते शहरीकरण के दबाव को कम करने के लिए इन परियोजनाओं को योजनाबद्ध, सतत् विकास के दृष्टिगत भविष्य के अनुरूप शहरी केंद्रों के रूप में विकसित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की नियोजित शहरीकरण की परिकल्पना को साकार करने की दृष्टि में यह परियोजनाएं सहायक साबित होंगी। यह पहल नए आर्थिक अवसरों के सृजन में सहायक होगी। इन परियोजनाओं के साकार होने से प्रदेश को एक नई पहचान और लोगों को रोजगार के प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष के अवसर मिलेंगे। इस अवसर पर हिमुडा के उपाध्यक्ष यशवंत छाजटा, हिमुडा और हुडको के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed