फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Identify assets acquired through smuggling: Gaurav Singh

तस्करी से अर्जित संपत्तियों को करें चिह्नित : गौरव सिंह

Sat, 18 Jul 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Identify assets acquired through smuggling: Gaurav Singh
अपराध समीक्षा बैठक में एसएसपी ने दिए निर्देश
विज्ञापन

एनडीपीएस मामलों में सख्त कार्रवाई करने को कहा
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। जिले में चिट्टा तस्करी के नेटवर्क को पूरी तरह ध्वस्त करने के लिए आरोपियों के खिलाफ वित्तीय जांच कर नशा तस्करी से अर्जित उनकी संपत्तियों को चिह्नित किया जाए ताकि ऐसी संपत्तियों को जब्त किया जा सके। इसके अलावा नशा तस्करी के प्रत्येक मामले में बैकवर्ड लिंकेज की जांच कर मुख्य सरगना और सप्लायर को पकड़ना सुनिश्चित किया जाए।


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शिमला गौरव सिंह ने मासिक अपराध समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए यह निर्देश दिए। बैठक में पुलिस अधिकारियों के साथ थाना और चौकी प्रभारियों ने भी भाग लिया। उन्होंने कहा कि आदतन नशा तस्करों के खिलाफ पीआईटी-एनडीपीएस एक्ट के तहत निवारक कार्रवाई अमल में लाई जाए। बैठक को संबोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों से अनुशासित, पेशेवर और संवेदनशील पुलिसिंग करने की अपील की। पुलिस वर्दी पर गर्व करें और प्रदेश की जनता को बेहतर, संवेदनशील एवं प्रभावी सेवा देने के लिए पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करें। उन्होंने महिलाओं से संबंधित अपराधों पर विशेष जोर देते हुए अधिकारियों को संवेदनशील, पीड़ित-केंद्रित और त्वरित निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। लंबित मामलों के शीघ्र निपटारे, संपत्ति अपराधों (चोरी और सेंधमारी) में तेज गिरफ्तारी, चोरी गए माल की बरामदगी और डिटेक्शन दर बढ़ाने पर भी विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में साइबर पेट्रोलिंग को और प्रभावी बनाने, सोशल मीडिया पर सतर्क निगरानी, रात्रि गश्त, नाकाबंदी और निवारक कार्रवाइयों को मजबूत करने के साथ तकनीकी और पारंपरिक पुलिसिंग के बेहतर समन्वय पर भी चर्चा की गई। बैठक के अंत में पुलिस अधीक्षक ने पुलिस कर्मियों के कल्याण और सुविधाओं से जुड़े मुद्दों की समीक्षा की तथा अधिकारियों की ओर से उठाए विषयों पर निर्णय भी लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article