फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Majyath region to receive a gift worth crores of rupees

Shimla News: मज्याठ क्षेत्र को मिलेगी करोड़ों रुपये की सौगात

Sat, 18 Jul 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Majyath region to receive
a gift worth crores of rupees
मंत्री विक्रमादित्य ने किए उद्घाटन-शिलान्यास
विज्ञापन

90 लाख रुपये से बनेगी गड़ावग संपर्क सड़क
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी के मज्याठ वार्ड के हजारों लोगों को अब सड़क और सामुदायिक भवन की सुविधा मिलेगी। लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने शनिवार को मज्याठ क्षेत्र में करोड़ों की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।

मंत्री ने टुटू रेलवे स्टेशन पर 15 करोड़ की लागत से बनने वाले आधुनिक वाहन पुल का भी शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि शिमला नगर निगम के हर वार्ड तक सड़क सुविधा पहुंचाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। मंत्री ने पंचायत चायली के टुटू में 90 लाख रुपये की लागत से बनने वाली गड़ावग संपर्क सड़क का शिलान्यास किया। इसका निर्माण छह से सात माह में पूरा होगा।
विज्ञापन


टुटू रेलवे स्टेशन के पास बनने वाले वाहन पुल के लिए 2 करोड़ स्वीकृत किए हैं, जिसका निर्माण एक वर्ष में पूरा होगा। मंत्री ने 70 लाख रुपये की लागत से बनी मज्याठ एंबुलेंस सड़क और 17 लाख रुपये के सामुदायिक भवन का उद्घाटन भी किया। उन्होंने कहा कि भरयाल में 17.5 करोड़ रुपये की लागत से सीवरेज प्लांट तैयार किया जा रहा है। इससे टुटू और आसपास की बस्तियों को सीवरेज सुविधा मिलेगी। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास पर सरकार विशेष बल दे रही है। चायली खुर्द सड़क को प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत लाने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। भविष्य में इसे धार कुफर मार्ग से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। चायली पंचायत में जिम निर्माण के लिए 2 लाख रुपये देने की घोषणा भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


चायली प्रधान जितेंद्र ठाकुर और मज्याठ वार्ड की पार्षद अनीता शर्मा ने मंत्री के समक्ष क्षेत्र की विभिन्न मांगें रखीं। मंत्री ने सभी मांगों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने का आश्वासन दिया। उन्होंने मज्याठ से एचआरटीसी टैक्सी सेवा शुरू करने का भी आश्वासन दिया। रेलवे स्टेशन के समीप सामुदायिक भवन और हाइड्रोलिक पार्किंग विकसित करने का आश्वासन भी दिया गया। उन्होंने बताया कि टुटू और मज्याठ क्षेत्र के विकास के लिए 5.5 करोड़ रुपये स्वीकृत हैं, जिनमें से 3.25 करोड़ रुपये खर्च किए जा चुके हैं। कार्यक्रम में पूर्व विधायक सोहन लाल, चिरंजी लाल कश्यप, महापौर सुरेंद्र चौहान, उप महापौर उमा कौशल, आयुक्त सचिन कंवल, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता राजेश अग्रवाल, जिला परिषद सदस्य प्रियंका तनवर, बीडीसी अध्यक्ष जीत सिंह समेत नगर निगम के अन्य पार्षद और कांग्रेस पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article