फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Tax bills issued for buildings measuring 100 square meters.

Shimla News: सौ वर्ग मीटर वाले भवनों के टैक्स बिल जारी

Sat, 18 Jul 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Tax bills issued for buildings measuring 100 square meters.
शिमला। शहर में प्रॉपर्टी टैक्स के बिल जारी करने को लेकर आ रही दिक्कतों पर नगर निगम आयुक्त सचिन कंवल ने शनिवार को टैक्स शाखा के अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें अब तक जारी किए गए टैक्स बिलों की रिपोर्ट ली गई। अधिकारियों ने बताया कि 100 वर्ग मीटर से कम आकार वाले भवनों को बिल जारी किए जा रहे हैं। व्यावसायिक भवनों को भी बिल देने की प्रक्रिया जारी है। सिर्फ 100 वर्ग मीटर से ज्यादा आकार वाले भवनों को अभी टैक्स के बिल जारी नहीं किए जा रहे हैं। यह बिल स्लैब दरों में गड़बड़ी के कारण रोके हैं। आयुक्त ने निगम से एक टीम शहरी विकास विभाग भेजी और इससे जुड़े सॉफ्टवेयर पर अपडेट ली। आयुक्त ने कहा कि बुधवार तक इस पर स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। कहा कि नगर निगम जल्द सभी लोगों को टैक्स के बिल जारी कर देगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article