सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Impact of the West Asia War: Brick Prices Rise by 2 in Himachal; Cement could also become more expensive start

Himachal News: हिमाचल में दो रुपये बढ़े ईंट के दाम, सीमेंट भी अप्रैल से हो सकता है महंगा

रोशन ठाकुर, संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू/बिलासपुर। Published by: Krishan Singh Updated Sat, 28 Mar 2026 05:00 AM IST
विज्ञापन
सार

राज्य में पहले ही ईंटों का स्थानीय उत्पादन सीमित है, ऐसे में पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश से आने वाली सप्लाई पर निर्भरता अधिक है।

Impact of the West Asia War: Brick Prices Rise by 2 in Himachal; Cement could also become more expensive start
दो रुपये बढ़े ईंट के दाम, सीमेंट भी हो सकता है महंगा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

पश्चिम एशिया में जारी युद्ध का असर अब हिमाचल प्रदेश में भी दिखाई देने लगा है। प्रति ईंट दो रुपये प्रति दाम बढ़ गए हैं, जिससे मकान, होटल और अन्य भवनों के निर्माण की लागत में इजाफा होगा। राज्य में पहले ही ईंटों का स्थानीय उत्पादन सीमित है, ऐसे में पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश से आने वाली सप्लाई पर निर्भरता अधिक है।

Trending Videos


ईंट भट्ठों में इस्तेमाल होने वाले कोयले की कीमतों में भारी उछाल आया है। यह कोयला मुख्य रूप से अमेरिका, इंडोनेशिया और दक्षिण अफ्रीका से आयात किया जाता है। पहले इसकी कीमत 10 से 13 हजार रुपये प्रति टन के बीच थी, जो अब बढ़कर लगभग 30 हजार रुपये प्रति टन तक पहुंच गई है। इस वृद्धि का सीधा असर ईंटों के दाम पर पड़ा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ईंटों के सप्लायर ये बोले
कुल्लू के सोहल सप्लायर के एमडी शिव सोहल के अनुसार, प्रति ईंट दो रुपये की वृद्धि से एक ट्रैक्टर ईंटों की कीमत करीब 2,000 रुपये तक बढ़ गई है। इससे बड़े स्तर पर निर्माण करने वालों को अतिरिक्त आर्थिक बोझ उठाना पड़ रहा है। एक मकान के निर्माण पर अनुमानित कुल खर्च 30 से 40 हजार रुपये तक बढ़ सकता है।

युद्ध के चलते कंपनियों ने कोयले के रेट बढ़ा दिए हैं। दाम अब 30 हजार रुपये टन पहुंच गया है। जीएसटी अलग से है। ईंट भट्ठों में अमेरिका से आयात कोयला ही लगता है। पहले आस्ट्रेलिया से आता था जो बंद हो गया है। -हेमंत कपिला, चिमा ब्रिक्स ईंट उद्योग रोपड़ (पंजाब)

सीमेंट होगा महंगा, अप्रैल से प्रति बैग 40 रुपये बढ़ने की आशंका
वहीं हिमाचल प्रदेश में सीमेंट भी महंगा हो सकता है। नए वित्तीय वर्ष 2026-27 की शुरुआत के साथ ही देशभर में सीमेंट की कीमतों में भारी बढ़ोतरी की आशंका जताई जा रही है। अप्रैल के पहले हफ्ते से सीमेंट के प्रति बैग रेट 40 रुपये तक बढ़ सकते हैं। वर्तमान में सामान्य सीमेंट के दाम 440 प्रति बैग के बीच हैं। कंपनियों की ओर से संभावित मूल्य वृद्धि के बाद सीमेंट की नई दरें 480 रुपये प्रति बैग तक पहुंचने की आशंका है। विशेषज्ञों का मानना है कि प्रमुख सीमेंट कंपनियां अपनी उत्पादन लागत को संतुलित करने के लिए यह कदम उठा सकती हैं।

खाड़ी देशों में युद्ध से अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में अस्थिरता के कारण परिवहन और लॉजिस्टिक्स खर्च में भारी बढ़ोतरी हुई है। एक औसत मकान के निर्माण में यदि 500 बैग सीमेंट की खपत होती है, तो बजट में सीधे 20,000 से 25,000 तक की अतिरिक्त बढ़ोतरी हो जाएगी। अगर सीमेंट की कीमतें बढ़ती हैं तो एसीसी सुरक्षा सीमेंट जो पहले 390 रुपये प्रति बैग में उपलब्ध था, इसकी कीमत बढ़कर 430 रुपये प्रति बैग होगी। वहीं, एसीसी गोल्ड सीमेंट पहले 440 रुपये प्रति बैग था जो कीमत बढ़ने के बाद 480 होगा। अंबुजा सीमेंट का बैग 405 रुपये प्रति बैग बिक रहा है, दाम बढ़े तो यह 445 तक पहुंचेगा। अल्ट्राटेक के सेल्स ऑफिसर सौरभ शर्मा ने बताया कि अप्रैल के पहले सप्ताह से सीमेंट की कीमतें बढ़ने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed