फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   indian premier league 2020 and HPCA Stadium Dharamshala

दुबई में शुरू हुआ आईपीएल, धर्मशाला में छाई मायूसी

Sat, 19 Sep 2020 03:41 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 19 Sep 2020 03:41 PM IST
विज्ञापन
indian premier league 2020 and HPCA Stadium Dharamshala
एचपीसीए स्टेडियम धर्मशाला - फोटो : अमर उजाला

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) दुबई में शुरू हो गया है । वहीं एचपीसीए स्टेडियम धर्मशाला में मासूसी छाई रही। कयास लगाए जा रहे थे कि देशभर में फैली कोरोना महामारी के कारण एचपीसीए स्टेडियम धर्मशाला में आईपीएल सहित अन्य बड़े आयोजन हो सकते हैं, क्योंकि प्रदेश में कोविड-19 का संक्रमण कम देखने को मिल रहा था। लेकिन इंडियन प्रीमियर लीग के दुबई में शुरू होने से इन सारे कयासों पर पानी फिर गया है।

विज्ञापन


हालांकि वर्ष 2013 के बाद धर्मशाला में कोई भी आईपीएल का मैच नहीं हुआ है और न ही हाल ही में आईपीएल मैचों के जारी शेड्यूल में एचपीसीए स्टेडियम धर्मशाला में कोई मैच रखा गया था। लेकिन देशभर में कोरोना महामारी के बढ़ते संक्रमण के बाद एचपीसीए स्टेडियम में आईपीएल करवाने की बातें कही जा रही थीं।
विज्ञापन


साल 2013 के बाद नहीं मिला मौका
किंग्स इलेवन पंजाब ने धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम को अपना होम ग्राउंड घोषित किया था। ऐसे में धर्मशाला में साल 2010 से 2013 तक लगातार आईपीएल मैचों की मेजबानी की गई, लेकिन साल 2013 के बाद किंग्स इलेवन पंजाब ने धर्मशाला स्टेडियम को एक बार भी होम ग्राउंड का दर्जा नहीं दिया। वहीं इसके बाद एचपीसीए स्टेडियम धर्मशाला में आईपीएल का एक भी मैच नहीं हो पाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed