सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Jagat Negi says: Supply of petrol, diesel, and LPG in Himachal is normal.

Himachal: हिमाचल में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की आपूर्ति सामान्य, ओएमसीएस ने स्पष्ट की स्थिति

अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Fri, 03 Apr 2026 08:27 PM IST
विज्ञापन
सार

स्टेट लेवल कोऑर्डिनेटर (ऑयल इंडस्ट्री) हिमाचल आईएल नेगी ने जारी बयान में बताया कि मौजूदा मांग को पूरा करने के लिए पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और किसी भी तरह की कमी की स्थिति नहीं है।

Jagat Negi says: Supply of petrol, diesel, and LPG in Himachal is normal.
एलपीजी सिलिंडर। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में पेट्रोलियम उत्पादों और रसोई गैस की आपूर्ति को लेकर चल रही आशंकाओं के बीच ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (ओएमसीएस) ने स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा है कि राज्य में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य और पर्याप्त है। स्टेट लेवल कोऑर्डिनेटर (ऑयल इंडस्ट्री) हिमाचल आईएल नेगी ने जारी बयान में बताया कि मौजूदा मांग को पूरा करने के लिए पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और किसी भी तरह की कमी की स्थिति नहीं है। कंपनियों के अनुसार, राज्य में मोटर स्पिरिट (पेट्रोल) और हाई स्पीड डीजल का स्टॉक सामान्य स्तर पर बना हुआ है। डिपो में पर्याप्त भंडारण है और पेट्रोल पंपों पर भी बिक्री के लिए पर्याप्त मात्रा में ईंधन उपलब्ध है। अधिकारियों ने साफ किया कि ऑटोमोटिव ईंधन की उपलब्धता को लेकर किसी प्रकार की चिंता की आवश्यकता नहीं है।

Trending Videos

एलपीजी के संबंध में भी कंपनियों ने कहा कि बॉटलिंग प्लांट्स पर पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। तय मानकों के अनुसार भंडारण बनाए रखा गया है और समय-समय पर रिफिलिंग की योजना भी सुनिश्चित की गई है। कंपनियों ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें और अनावश्यक रूप से ईंधन या गैस की पैनिक खरीदारी से बचें। कंपनियां लगातार आपूर्ति की निगरानी कर रही हैं और लॉजिस्टिक्स को सुचारु रखने के लिए जरूरी कदम उठाए गए हैं, ताकि समय पर डिलीवरी सुनिश्चित हो सके। एलपीजी उपभोक्ताओं से विशेष रूप से आग्रह किया गया है कि वे गैस सिलेंडर की बुकिंग डिजिटल माध्यमों से ही करें और डिलीवरी के समय डिलीवरी ऑथेंटिकेशन कोड के जरिए प्राप्ति की पुष्टि करें। कंपनियों का कहना है कि इससे पारदर्शिता बढ़ेगी और सही उपभोक्ताओं तक समय पर गैस की आपूर्ति सुनिश्चित हो सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed