JEE Main Result 2026: बिलासपुर के आदित्य को 99.63, शिमला के अथर्व को 99.45 पर्सेटाइल
जेईई मेन में हिमाचल प्रदेश के होनहारों ने भी दबदबा कायम किया है।
विस्तार
जेईई मेन में हिमाचल प्रदेश के होनहारों ने भी दबदबा कायम किया है। एमडी प्रवेश चंदेल ने बताया कि परिणाम में मिनर्वा शिक्षण संस्थान घुमारवीं के आदित्य ने 99.63 पसेंटाइल लिए। इसी संस्थान के वारिन ने 99.39 और प्रगुण दुबे ने 99.009 पर्सेटाइल हासिल किए। इधर, शिमला के अथर्व बन्याल ने परीक्षा में 99.45 पसेंटाइल हासिल किए। एस्पायर शिमला से कोचिंग लेने वाले अथर्व ने कहा कि नियमित अभ्यास और शिक्षकों के मार्गदर्शन ने उन्हें लक्ष्य तक पहुंचाया।
अथर्व ने अपनी सफलता का श्रेय अपनी माता और शिक्षकों को दिया।
उन्होंने बताया कि उनकी मां ने बचपन से ही पढ़ाई में निरंतरता और अनुशासन की आदत डाली। यही निरंतरता परीक्षा तैयारी के दौरान सबसे बड़ी ताकत बनी। इधर, मंडी के अक्षत ठाकुर ने पहले ही प्रयास में 99.09 पर्सेटाइल हासिल किए। उन्होंने फिजिक्स में 76, केमिस्ट्री में 45 और मैथ्स में 39 अंक प्राप्त किए। अक्षत ने अपनी तैयारी एस्पायर कोचिंग संस्थान शिमला से की है। उन्होंने कहा कि संस्थान के शिक्षकों के मार्गदर्शन ने उनकी तैयारी को सही दिशा दी। इनके पिता दीपक ठाकुर कॉलेज में प्रोफेसर हैं और उन्होंने पढ़ाई की रणनीति बनाने में अहम भूमिका निभाई। वहीं, एस्पायर की भविष्या चौहान ने 198.775 पर्सेटाइल लेकर नाम चमकाया है।
पार्थ के 99.10, ऋष्वेक के 97.82 पर्सेटाइल
जेईई मेन के परिणाम में विद्यापीठ कोचिंग संस्थान शिमला और सुंदरनगर के विद्यार्थियों ने दमदार प्रदर्शन किया है। विद्यापीठ के पार्थ शर्मा ने 99.10 पसेंटाइल हासिल किए। ऋष्वेक रतन ने 97.82 पसेंटाइल, पार्थ ने 97.61 पसेंटाइल, सानिया ने 97.45 और ईशांत ने 97.30 पसेंटाइल प्राप्त किए। विद्यापीठ के निदेशक डॉ. रमेश शर्मा और इंजीनियर रविंदर अवस्थी ने इस सफलता का श्रेय विद्यार्थियों की निरंतर मेहनत, अभिभावकों के सहयोग और संस्थान की अकादमिक रणनीति को दिया है।
कुल्लू के चार विद्यार्थियों का दबदबा
जेईई-मेन 2026 के परीक्षा परिणाम में क्वांटम अकादमी, मौहल का शानदार प्रदर्शन रहा। 5 में से 4 छात्रों ने 90 से अधिक पसेंटाइल प्राप्त किए। नमन ने 97.1 पसेंटाइल प्राप्त कर पहला स्थान हासिल किया। सौरभ ने 96.2, विक्रांत ने 93.1 और शुभम ने 90.1 पसेंटाइल लिए। निदेशक मनीष सिंह ने छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि यह उनकी मेहनत, शिक्षकों के समर्पण का परिणाम है।
