{"_id":"6a54be7d4a2520878d054a58","slug":"kangana-ranaut-visits-bijli-mahadev-temple-kullu-himachal-2026-07-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kangana Ranaut: बिजली महादेव पहुंचीं सांसद कंगना रनौत, कठिन पैदल यात्रा के बाद किए भगवान शिव के दर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangana Ranaut: बिजली महादेव पहुंचीं सांसद कंगना रनौत, कठिन पैदल यात्रा के बाद किए भगवान शिव के दर्शन
Mon, 13 Jul 2026 04:29 PM IST
Ankesh Dogra
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Ankesh Dogra
Updated Mon, 13 Jul 2026 04:29 PM IST
सार
मंडी सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत ने कुल्लू के प्रसिद्ध श्री बिजली महादेव मंदिर में पैदल पहुंचकर भगवान शिव के दर्शन किए। उन्होंने पूजा-अर्चना के बाद ध्यान लगाया और इसे आत्मिक शांति देने वाला अनुभव बताया। दौरे के दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों और महिलाओं से बातचीत की तथा हिमाचली व्यंजन सिड्डू का स्वाद भी लिया। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
बिजली महादेव पहुंची सांसद कंगना रनौत।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉलीवुड अभिनेत्री और मंडी लोकसभा क्षेत्र की सांसद कंगना रनौत अपने संसदीय क्षेत्र के दौरे के दौरान एक बार फिर आध्यात्मिक अंदाज में नजर आईं। रविवार को उन्होंने कुल्लू की खराहल घाटी की ऊंची पहाड़ियों पर स्थित प्रसिद्ध श्री बिजली महादेव मंदिर तक पैदल यात्रा कर भगवान शिव के दर्शन किए। करीब डेढ़ घंटे की चढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने मंदिर में पूजा-अर्चना की और कुछ समय ध्यान लगाकर आध्यात्मिक शांति का अनुभव किया।
विज्ञापन
असीम शांति और सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव
दर्शन के बाद कंगना ने अपनी इस यात्रा की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करते हुए लिखा कि कठिन पहाड़ी रास्ते से मंदिर तक पहुंचने के बाद महादेव के दर्शन ने उन्हें असीम शांति और सकारात्मक ऊर्जा का एहसास कराया। उनकी पोस्ट को सोशल मीडिया पर बड़ी संख्या में लोग पसंद कर रहे हैं और तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय परंपराओं और संस्कृति से जुड़ाव
धार्मिक यात्रा के दौरान कंगना पारंपरिक हिमाचली टोपी और सादगीपूर्ण परिधान में नजर आईं। उनके साथ परिवार के सदस्य, सहयोगी और सुरक्षा कर्मी भी मौजूद रहे। मंदिर परिसर में स्थानीय लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने श्रद्धालुओं और ग्रामीणों से बातचीत कर क्षेत्र की धार्मिक परंपराओं और स्थानीय संस्कृति के बारे में भी जानकारी ली।
ग्रामीणों से संवाद और विकास कार्यों पर चर्चा
मंदिर दर्शन के बाद कंगना ने खराहल घाटी की महिलाओं से मुलाकात की और गांव से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की। ग्रामीण महिलाओं ने उन्हें स्थानीय समस्याओं और विकास से जुड़े मुद्दों से भी अवगत कराया। सांसद ने उनकी बातें ध्यान से सुनीं और क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर प्रयास करने का भरोसा दिलाया।
पारंपरिक व्यंजनों का स्वाद और हिमाचल के प्रति प्रेम
यात्रा के दौरान कंगना ने ग्रामीणों के साथ बैठकर हिमाचल के पारंपरिक व्यंजन सिड्डू का स्वाद भी लिया। उन्होंने कहा कि हिमाचल की संस्कृति, लोक परंपराएं और यहां के लोगों का अपनापन हमेशा उन्हें अपनी ओर आकर्षित करता है। स्थानीय भोजन का स्वाद और लोगों का स्नेह उनके लिए विशेष अनुभव रहा।
क्षेत्र में विकास कार्यों का शुभारंभ और जनता से संवाद
गौरतलब है कि इससे पहले भी कंगना रनौत ने अपने कुल्लू दौरे के दौरान खराहल घाटी के चंसारी क्षेत्र में निशुल्क एंबुलेंस मोबाइल सेवा का शुभारंभ किया था। स्थानीय लोगों का मानना है कि सांसद के लगातार क्षेत्रीय दौरों से जनता के साथ संवाद बढ़ रहा है और धार्मिक पर्यटन के साथ-साथ स्थानीय संस्कृति को भी नई पहचान मिल रही है। कुल्लू दौरे के दौरान उनका बिजली महादेव मंदिर पहुंचना श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों के बीच चर्चा का विषय बना रहा।