{"_id":"6a54da9fd901e31010017a32","slug":"72-jbts-to-be-recruited-under-the-differentlyabled-category-in-himachal-2026-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal: हिमाचल में दिव्यांग श्रेणी से भर्ती होंगे 72 जेबीटी, स्कूल शिक्षा निदेशालय ने मांगे आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal: हिमाचल में दिव्यांग श्रेणी से भर्ती होंगे 72 जेबीटी, स्कूल शिक्षा निदेशालय ने मांगे आवेदन
Mon, 13 Jul 2026 06:01 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 13 Jul 2026 06:01 PM IST
सार
स्कूल शिक्षा निदेशालय ने विशेष रूप से दिव्यांग श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए जेबीटी के 72 पदों को भरने की प्रक्रिया के लिए 22 अगस्त तक आवेदन आमंत्रित किए हैं।
विज्ञापन
हिमाचल में शिक्षकों की भर्ती।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा निदेशालय ने विशेष रूप से दिव्यांग श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए जेबीटी के 72 पदों को भरने की प्रक्रिया के लिए 22 अगस्त तक आवेदन आमंत्रित किए हैं। इसके लिए शिक्षा निदेशालय की ओर से जिलावार रिक्तियों का रोस्टर और पात्रता संबंधी विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। जारी रोस्टर के अनुसार सबसे अधिक 15 पद मंडी जिले में भरे जाएंगे, कांगड़ा में 10 पद उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
सिरमौर में 11, बिलासपुर में 9, सोलन में 8, चंबा और शिमला में 5-5, हमीरपुर में 4 तथा ऊना में 3 पद निर्धारित किए गए हैं। किन्नौर और कुल्लू में एक-एक पद जबकि लाहौल-स्पीति में इस श्रेणी का कोई पद नहीं है। नियुक्ति के लिए अभ्यर्थी का जेबीटी, डीएलएड योग्यता के साथ टेट उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। अभ्यर्थी ने मैट्रिक और जमा दो की शिक्षा हिमाचल प्रदेश के किसी संस्थान से प्राप्त की हो, हालांकि बोनाफाइड हिमाचली अभ्यर्थियों को इस शर्त से छूट रहेगी।
विज्ञापन