सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Kinnaur: Kiran Says—Justice Will Definitely Be Served in the Chief Engineer Vimal Negi Case

किन्नौर: किरण बोलीं- चीफ इंजीनियर विमल नेगी मामले में जरूर मिलेगा न्याय

संवाद न्यूज एजेंसी, रिकांगपिओ (किन्नौर)। Published by: Krishan Singh Updated Fri, 20 Mar 2026 08:16 PM IST
विज्ञापन
सार

 पावर कॉरपोरेशन के दिवंगत चीफ इंजीनियर विमल नेगी की पहली पुण्यतिथि के अवसर पर शुक्रवार को बचत भवन रिकांगपिओ में श्रद्धांजलि समागम का आयोजन किया गया। 

Kinnaur: Kiran Says—Justice Will Definitely Be Served in the Chief Engineer Vimal Negi Case
दिवंगत चीफ इंजीनियर विमल नेगी की पहली पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

हिमाचल प्रदेश पावर कॉरपोरेशन के दिवंगत चीफ इंजीनियर विमल नेगी की पहली पुण्यतिथि के अवसर पर शुक्रवार को बचत भवन रिकांगपिओ में श्रद्धांजलि समागम का आयोजन किया गया। इसमें विमल नेगी की पत्नी किरण नेगी ने उम्मीद जताई कि इस मामले में उन्हें न्याय मिलकर रहेगा। जनजातीय न्याय मंच एवं हिमालय जनजातीय लोक अधिकार महासंघ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम को बलिदान दिवस के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ बौद्ध धर्म गुरुओं (लामा) की ओर से पवित्र मंत्रोच्चारण के साथ हुआ। इसके बाद स्व. विमल नेगी की धर्मपत्नी किरण नेगी ने उनकी तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित की। उपस्थित जनसमूह में वर्तमान व पूर्व जनप्रतिनिधि, युवक मंडल, महिला मंडल और विभिन्न यूथ क्लबों के सदस्य शामिल रहे।

Trending Videos

किरण नेगी ने नम आंखों से कहा कि उनके पति ईमानदार अधिकारी थे, जिन्होंने सदैव अपने कर्तव्य को प्राथमिकता दी। उन्होंने सरकारी सिस्टम पर सवाल उठाते हुए कहा कि विमल नेगी के न्याय के लिए हमें सीबीआई जांच के लिए न्यायालय का दरवाजा खटखटाना पड़ा। अब मामला सीबीआई के पास है और मुझे पूर्ण विश्वास है कि उन्हें न्याय जरूर मिलेगा। उन्होंने प्रदेशवासियों का साथ देने के लिए आभार व्यक्त किया। न्याय मंच किन्नौर के अध्यक्ष भगत सिंह ने कहा कि एक वर्ष पूर्व ईमानदार लोक सेवक के साथ हुई घटना ने पूरे प्रदेश को झकझोर दिया था। नेगी का पार्थिव शरीर बिलासपुर की गोविंद सागर झील से रहस्यमयी परिस्थितियों में बरामद हुआ था। उपस्थित लोगों ने संकल्प लिया कि मामले की निष्पक्ष जांच व दोषियों को सजा दिलाने के लिए अपनी आवाज बुलंद करते रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed