{"_id":"6a4787c1b50133a5720edd03","slug":"kuldeep-rathore-slams-centre-over-alleged-ram-temple-donation-theft-seeks-probe-by-a-sitting-supreme-court-judge-shimla-news-c-19-1-sml1023-747712-2026-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में केंद्र सरकार पर बरसे कुलदीप राठौर, सुप्रीम कोर्ट के सिटिंग जज से जांच की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में केंद्र सरकार पर बरसे कुलदीप राठौर, सुप्रीम कोर्ट के सिटिंग जज से जांच की मांग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में केंद्र सरकार पर बरसे कुलदीप राठौर, सुप्रीम कोर्ट के सिटिंग जज से जांच की मांग
- बोले, दोषियों को बचाने का हो रहा प्रयास, पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदारों को जेल भेजे केंद्र सरकार
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं ठियोग से विधायक कुलदीप राठौर ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी के कथित मामले को लेकर केंद्र की भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार इस मामले में दोषियों को बचाने का प्रयास कर रही है। कांग्रेस ने पूरे प्रकरण की जांच सुप्रीम कोर्ट के सिटिंग जज से कराने की मांग करते हुए केंद्र सरकार से दोषियों को गिरफ्तार कर जेल भेजने की अपील की।
राठौर ने कहा कि राम मंदिर चढ़ावा चोरी के आरोपों से देश की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बदनामी हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने हमेशा राम मंदिर को राजनीतिक मुद्दा बनाकर चुनावी लाभ लेने का प्रयास किया और चुनाव से पहले मंदिर का लोकार्पण भी इसी उद्देश्य से किया गया। उन्होंने कहा कि चारों शंकराचार्यों को उद्घाटन समारोह में आमंत्रित नहीं किया गया और मंदिर के संचालन के लिए गठित ट्रस्ट को सूचना के अधिकार (आरटीआई) के दायरे से बाहर रखा गया।
उन्होंने आरोप लगाया कि ट्रस्ट की कमान ऐसे लोगों को सौंपी गई जिन पर अब सवाल उठ रहे हैं। राठौर ने दावा किया कि यह मामला केवल 200 करोड़ रुपये का नहीं, बल्कि हजारों करोड़ रुपये के चढ़ावे से जुड़ा है। उनका आरोप था कि जांच के लिए गठित एसआईटी उत्तर प्रदेश और केंद्र सरकार के इशारों पर काम कर रही है तथा वास्तविक दोषियों को बचाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
राठौर ने कहा कि कांग्रेस इस मामले में जिम्मेदार विपक्ष की भूमिका निभा रही है। उनका कहना था कि भाजपा ने न तो ईडी और न ही सीबीआई से इस मामले की जांच करवाई, क्योंकि उसे पता है कि इसमें उसके अपने लोग शामिल हैं। उन्होंने बताया कि कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव के.सी. वेणुगोपाल भी इस पूरे मामले में निष्पक्ष जांच कर दूध का दूध और पानी का पानी करने की मांग कर चुके हैं।
उन्होंने दोहराया कि कांग्रेस की मांग है कि पूरे प्रकरण की जांच सुप्रीम कोर्ट के सिटिंग जज की निगरानी में कराई जाए और केंद्र सरकार तथा प्रधानमंत्री दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करते हुए उन्हें जेल भेजें।