{"_id":"6a6c92a4812af6768509e8e4","slug":"kundan-and-pearl-rakhis-have-become-the-top-choice-for-young-women-shimla-news-c-19-sml1002-762320-2026-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: कुंदन और मोती की राखियां बनीं युवतियों की पहली पसंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: कुंदन और मोती की राखियां बनीं युवतियों की पहली पसंद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रक्षाबंधन से एक माह पहले ही राखियों से सजने लगे शहर के बाजार, 10 से 900 रुपये तक की राखियां उपलब्ध
स्पेशल थाली सेट 400 से एक हजार रुपये तक
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन का त्योहार इस साल 28 अगस्त को मनाया जाएगा। त्योहार से करीब एक माह पहले ही शहर के बाजार रंग-बिरंगी राखियों से सजने लगे हैं। इन दिनों कुंदन और मोती वाली राखियां युवतियों और महिलाओं की पहली पसंद बनी हुई हैं।
राखियों की कीमत 10 रुपये से लेकर 900 रुपये तक है। शहर के लोअर बाजार में कई दुकानदारों ने अपनी दुकानों के बाहर राखियों की आकर्षक सजावट भी शुरू कर दी है। बाजार में साधारण सूती राखियों के अलावा स्टोन वर्क, कुंदन, मोती, जरी, रुद्राक्ष, सिल्वर फिनिश और प्रीमियम डिजाइनर राखियां भी उपलब्ध हैं। इसके अलावा भाई-भाभी के लिए विशेष राखी पैक भी बाजार में उपलब्ध हैं, जिनकी कीमत 100 रुपये से 200 रुपये तक है। इन पैक्स में भाई और भाभी के लिए आकर्षक राखियों का सेट एक साथ दिया जा रहा है।
राखी विक्रेता मनोहर ने बताया कि साधारण राखियों की कीमत 10 रुपये से शुरू होकर 100 रुपये तक है। स्टोन और डिजाइनर राखियों की कीमत 200 से 500 रुपये के बीच है, जबकि प्रीमियम डिजाइनर राखियों की कीमत 800 से 900 रुपये तक है। अभी राखी के त्योहार को काफी दिन लेकिन कई बहनों के भाई बाहर नौकरी करते हैं, इसलिए महिलाएं अभी से खरीदारी करने लगी हैं। रंग-बिरंगी राखियों के साथ राखी स्पेशल थाली सेट, चॉकलेट हैम्पर और ड्राई फ्रूट बॉक्स भी उपलब्ध हैं, जिनकी कीमत 400 रुपये से शुरू होकर 1,000 रुपये तक है।
विज्ञापन
लोअर बाजार के कारोबारी रमेश ने बताया कि रक्षाबंधन के साथ ही त्योहारों की रौनक बाजारों में लौट आती है। फिलहाल सीमित मात्रा में राखियों का स्टॉक आया है, लेकिन रक्षाबंधन नजदीक आते ही विभिन्न डिजाइनों की अधिक राखियां उपलब्ध होंगी। उन्होंने बताया कि बच्चों के लिए कार्टून थीम वाली राखियों की मांग सबसे अधिक रहती है। जल्द ही डोरेमॉन, छोटा भीम, स्पाइडर-मैन, आयरन मैन और मिकी माउस जैसे लोकप्रिय कार्टून पात्रों वाली विशेष राखियां बाजार में उपलब्ध होंगी