हिमाचल: जुलाई में भी लाखों एपीएल उपभोक्ताओं को मिलेगा 12 किलो आटा, पांच महीनों से कटौती जारी
उचित मूल्यों की दुकानों में जुलाई में फिर से प्रदेश के लाखों एपीएल उपभोक्ताओं को 12 किलो आटा ही मिलेगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश की उचित मूल्यों की दुकानों में जुलाई में फिर से प्रदेश के लाखों एपीएल उपभोक्ताओं को 12 किलो आटा ही मिलेगा। केंद्र की ओर से एपीएल उपभोक्ताओं के आटे में पिछले पांच महीने से लगातार कटौती की जा रही है। इस दौरान जनजातीय क्षेत्रों में सप्लाई भेजने के नाम पर कटौती होने का हवाला दिया जा रहा है। जिला में उपभोक्ताओं को फरवरी में 11, मार्च से जून तक 12 किलो आटा ही दिया गया है।
इसके बाद अब जुलाई में भी एपीएल उपभोक्ताओं को 12 किलो आटा ही दिया जाएगा। इसके लिए निदेशालय शिमला से एलोकेशन कर दी गई है, जबकि चावल अभी भी छह किलो ही दिए जा रहे हैं। खाद्य आपूर्ति निगम की ओर से सरसों के तेल के टेंडर किए गए हैं। लेकिन अभी तक डिपुओं में तेल नहीं पहुंचा है। इसके अलावा डिपुओं में एनएफएसए के उपभोक्ताओं को उड़द की दाल 89 रुपये किलो, चना दाल 61 रुपये और मलका मसूर की दाल 67 रुपये किलो मिलेगी। वहीं एपीएल उपभोक्ताओं को अब उड़द की दाल 94 रुपये, चना 66 और मसूर 72 रुपये किलो मिलेगी।
सस्ते राशन की दुकानों के एपीएल उपभोक्ताओं को जुलाई में भी 12 किलो आटा मिलेगा, जबकि चावल छह किलो ही मिलेगा। दालों सहित अन्य राशन के दामों में कोई बदलाव नहीं हैं। - पुरुषोत्तम सिंह, जिला नियंत्रक, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले कांगड़ा