{"_id":"6a74a5e5f0b03d3d01068e6c","slug":"landslide-in-kothil-due-to-torrential-rain-tree-falls-at-knh-shimla-news-c-19-sml1002-765815-2026-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: मूसलाधार बारिश से कोटहिल में\nभूस्खलन, केएनएच में गिरा पेड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: मूसलाधार बारिश से कोटहिल में भूस्खलन, केएनएच में गिरा पेड़
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर निगम के ड्रेनेज सिस्टम की भी खुली पोल
दोपहर बाद राजधानी में हुई 20 मिलीमीटर बारिश
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी में वीरवार दोपहर बाद मूसलाधार बारिश हुई। इससे लक्कड़ बाजार के कोटहिल के पास भूस्खलन हो गया। वहीं कमला नेहरू अस्पताल (केएनएच) के पास सड़क पर पेड़ गिर गया, जिससे अस्पताल मार्ग पर आवाजाही वनवे हो गई। मौसम विभाग के अनुसार, वीरवार को राजधानी में 20 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। वहीं, आगामी दिनों में मौसम खराब रहने की संभावना है।
मूसलाधार बारिश के कारण नगर निगम के ड्रेनेज सिस्टम की भी पोल खुल गई। सड़क किनारे नालियों में कूड़ा-कर्कट जमा रहने से बारिश का पानी सड़कों पर बहता रहा। इससे आवाजाही करने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। राजधानी में वीरवार दोपहर बाद मौसम ने अचानक करवट ली। दोपहर 12:00 बजे आसमान में घने काले बादल छा गए। दोपहर करीब 1:05 बजे तेज बारिश शुरू हो गई। इस दौरान मालरोड और रिज मैदान समेत अन्य जगहों पर घूम रहे लोगों ने रेन शेल्टर, दुकानों और अन्य सुरक्षित स्थानों का सहारा लेकर बारिश से बचाव किया।