{"_id":"6a74a043748c1586550702a9","slug":"traffic-was-disrupted-due-to-vehicles-breaking-down-on-the-roads-shimla-news-c-19-sml1002-765779-2026-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: सड़कों पर वाहनों के खराब \nहोने से ट्रैफिक हुआ बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: सड़कों पर वाहनों के खराब होने से ट्रैफिक हुआ बाधित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन ट्रक और एक बस खराब होने से दिक्कत
पुलिस ने वाहनों को हटवाकर बहाल करवाया यातायातअमर उजाला ब्यूरो
शिमला। शहर की अलग-अलग सड़कों पर तीन ट्रक, एक कार और एक बस के खराब होने से कुछ समय के लिए यातायात बाधित हुआ। शिमला ट्रैफिक पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए खराब वाहनों को सड़क से हटाकर यातायात बहाल किया।सुबह आठ बजे संकट मोचन के पास मुख्य सड़क पर एक ट्रक अचानक खराब होकर बीच सड़क में खड़ा हो गया। ट्रैफिक पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए ट्रक को हटाया और यातायात बहाल किया। छोटा शिमला मार्ग पर सुबह साढ़े नौ बजे एक कार खराब हो गई, जिसे पुलिस ने सड़क से हटाकर वाहनों की आवाजाही सामान्य की।
शोघी-मैहली बाईपास पर भी एक ट्रक खराब हो गया जिसे शिमला ट्रैफिक पुलिस ने क्रेन की मदद से सड़क से हटाया। इसी दिन सुबह 11:50 बजे लक्कड़ बाजार-संजौली सड़क पर आईजीएमसी के समीप एचआरटीसी के रिकांगपिओ डिपो की एक बस अचानक खराब हो गई। इसे भी ट्रैफिक पुलिस ने सड़क से हटवाकर यातायात सुचारू करवाया। दोपहर 1:30 बजे वॉटर कैचमेंट एरिया ढली बाइफरकेशन में एक अन्य ट्रक खराब हो गया जिससे यातायात प्रभावित हुआ। पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए इस ट्रक को भी सड़क से हटाया और यातायात सुचारू किया।
चमियाना अस्पताल मार्ग पर भूस्खलन
शिमला। सुपर स्पेशलिटी अस्पताल चमियाना जाने वाली सड़क पर वीरवार को हुए भूस्खलन के कारण कुछ समय के लिए यातायात बंद रहा। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने मौके पर तैनात जेसीबी मशीन की मदद से भूस्खलन के बाद सड़क पर आए मलबे और पत्थरों को हटाया, जिसके बाद यातायात बहाल किया जा सका। सड़क बंद रहने के कारण अस्पताल में उपचार के लिए जाने वाले वाहन भी जाम में फंस गए जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।