फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Proclaimed offender absconding for seven years arrested.

Shimla News: सात साल से फरार उद्घोषित अपराधी गिरफ्तार

Thu, 06 Aug 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Proclaimed offender absconding for seven years arrested.
शिमला। पुलिस ने उद्घोषित अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सात वर्षों से फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। रोहड़ू की पीओ सेल टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को उसके गांव से पकड़ा। पुलिस के अनुसार 5 अगस्त को पीओ सेल की टीम ने चिड़गांव निवासी गुलाब सिंह पुत्र स्वर्गीय केहर सिंह को गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ धारा 138 के तहत चार अलग-अलग मामले दर्ज थे। इन मामलों में आरोपी करीब 8.50 लाख रुपये के चेक बाउंस मामलों में न्यायालय से वांछित था। इसके बाद एसीजेएम रोहड़ू की अदालत ने उसे उद्घोषित अपराधी घोषित किया था। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को एसीजेएम रोहड़ू की अदालत में पेश किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article