फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Youth Dialogue on HIV Awareness at Sanjauli College

Shimla News: संजौली कॉलेज में एचआईवी जागरूकता पर युवा संवाद

Thu, 06 Aug 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Youth Dialogue on HIV Awareness at Sanjauli College
जागरूकता लाने में युवाओं की भूमिका अहम
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग और हिमाचल प्रदेश स्टेट एड्स कंट्रोल सोसायटी के सहयोग से सेंटर ऑफ एक्सीलेंस राजकीय महाविद्यालय संजौली में एचआईवी जागरूकता विषय पर युवा संवाद सत्र आयोजित किया गया।
रेड रिबन क्लब की ओर से आयोजित कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को एचआईवी संक्रमण से बचाव, समय पर जांच और राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन (नाको) के ऑनलाइन सेल्फ रिस्क असेसमेंट टूल के बारे में जागरूक करना था। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. भारती भागड़ा ने कहा कि एचआईवी के प्रति जागरूकता फैलाने में युवाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। उन्होंने छात्रों से वैज्ञानिक जानकारी अपनाने, भ्रांतियों से दूर रहने और समाज में सकारात्मक संदेश फैलाने का आह्वान किया।
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश स्टेट एड्स कंट्रोल सोसायटी की सहायक परियोजना निदेशक कृतिका ने नाको के ऑनलाइन सेल्फ रिस्क असेसमेंट टूल और ब्रेक फ्री इंडिया प्लेटफॉर्म का चरणबद्ध प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का समापन रेड रिबन क्लब की संयोजक प्रो. शिवानी केप्रेटे के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। इस अवसर पर क्लब की सदस्य डॉ. दिनेश कुमारी नेगी, डॉ. पूनम वर्मा, डॉ. सरोज नेगी, डॉ. विकास नाथन, डॉ. लाखबीर, प्रो. सरला ठाकुर, प्रो. प्रतीक्षा चौहान, प्रो. प्रियंका चौहान सहित अन्य शिक्षक और छात्र उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article