Himachal: हिमाचल पुलिस में बड़ा फेरबदल, राज्य सेवा के 54 अधिकारियों का तबादला, यहां देखें पूरी लिस्ट
प्रदेश सरकार ने सोमवार को बड़ा फेरबदल करते हुए 54 राज्य पुलिस सेवा (एचपीएस) अधिकारियों का तबादला किया है। इन अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती दी गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश सरकार ने सोमवार को बड़ा फेरबदल करते हुए 54 राज्य पुलिस सेवा (एचपीएस) अधिकारियों का तबादला किया है। इन अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती दी गई है। मुख्यमंत्री सुरक्षा के पुलिस अधीक्षक शिव कुमार को शिमला में सुरक्षा एवं खुफिया पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। भूपिंदर सिंह नेगी को अब प्रथम सशस्त्र पुलिस बटालियन जुन्गा के कमांडेंट होंगे। साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन मंडी से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनमोहन सिंह को कुल्लू भेजा गया है। सोलन के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राज कुमार को पुलिस मुख्यालय शिमला में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (अवकाश आरक्षित) के पद पर तैनात किया गया है। ऊना में अवकाश आरक्षित अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरिंद्र कुमार को कुल्लू में एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) का अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है। । शिव राम चौधरी को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चौथी आईआरबीएन जंगलबेरी के पद पर नियुक्त किया गया है।
प्रवीण धीमान को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आपराधिक जांच विभाग मंडी के पद पर नियुक्त किया गया। नरिंद्र कुमार को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जिला सिरमौर (नाहन) लगाया है। राज कुमार को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (लीव रिजर्व) पुलिस मुख्यालय शिमला, अजय कुमार-1 अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ऊना, राजिंद्र कुमार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दूसरी आईआरबीएन सकोह कांगड़ा, सुरिंदर कुमार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स कुल्लू, संजीव कुमार-1 अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कांगड़ा (धर्मशाला), रमेश कुमार शर्मा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सोलन, योगेश रोल्टा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स शिमला, संजीव कुमार-2 अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो चंबा, बीर बहादुर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन मंडी, संतोष कुमार शर्मा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आपराधिक जांच विभाग शिमला नियुक्त किया गया।
इसी तरह कुलदीप कुमार को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन कांगड़ा, प्रताप सिंह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बिलासपुर, मनोहर लाल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, चौथी आईआरबीएन जंगलबेरी, विकास कुमार धीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, एचपीआईपीएस कांगड़ा, हेमंत कुमार कमांडेंट होमगार्ड्स कुल्लू, खजाना राम अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, एसडीआरएफ मंडी, राम प्रसाद अब अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कांगड़ा (धर्मशाला में), लाल मान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पांचवीं इंडियन रिजर्व बटालियन बस्सी, तजिंदर कुमार वर्मा को एसडीपीओ जवाली लगाया है।
ये डीएसपी भी बदले
अमर सिंह को डीएसपी (क्राइम)सीआईडी पद पर नियुक्त किया गया है। मनोज कुमार-2 को डीएसपी (मुख्यालय) कुल्लू, डॉ. प्रतिभा चौहान डीएसपी (लीव रिजर्व) पुलिस मुख्यालय शिमला, संजय शर्मा एसडीपीओ ज्वालामुखी, ज़िला कांगड़ा के पद पर नियुक्त किया गया है। वे अगले आदेश तक एसडीपीओ देहरा के पद का अतिरिक्त कार्यभार भी संभालेंगे। इसी तरह अनिल कुमार-4 को डीएसपी स्टेट विजिलेंस एंड एंटी करप्शन ब्यूरो पुलिस जिला बद्दी, रमाकांत ठाकुर एसडीपीओ श्री नैना देवी जी, अजय ठाकुर डीएसपी स्टेट विजिलेंस एंड एंटी करप्शन ब्यूरो शिमला, शेर सिंह एसडीपीओ डाडासीबा, विक्रम चौहान डीएसपी (मुख्यालय) शिमला, सिद्धार्थ शर्मा डीएसपी (मुख्यालय) सिरमौर, वरुण पटियाल एसडीपीओ भावानगर, राज कुमार डीएसपी (मुख्यालय) हमीरपुर, मंगत राम एसडीपीओ संगड़ाह, गौरी दत्त एसडीपीओ ठियोग, अजय कुमार भारद्वाज को डीएसपी (मुख्यालय) सोलन लगाया है।
इसी तरह एचपीएस अधिकारी राज कुमार को एसडीपीओ बंजार, लखवीर सिंह डीएसपी 5वीं इंडियन रिजर्व बटालियन बस्सी, क्षमा दत्त डीएसपी पहली इंडियन रिजर्व बटालियन बनगढ़, वीरी सिंह एसडीपीओ काजा, हेम राज डीएसपी (मुख्यालय) ऊना, नितिन चौहान एसडीपीओ सुंदरनगर, रश्मि शर्मा एसडीपीओ नादौन, रीता देवी को स्टाफ ऑफिसर के पद पर नियुक्त किया गया। विक्रांत बोंसरा को एसडीपीओ मनाली, राजेश कुमार एसडीपीओ कांगड़ा, विजय कुमार डीएसपी दूसरी आईआरबीएन सकोह, भरत भूषण डीएसपी चीफ सिक्योरिटी ऑफिसर एचपीयू शिमला, निशा कुमारी डीएसपी मुख्यालय केलांग और हरीश कुमार-1 को एसडीपीओ बड़सर लगाया गया है।