सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   members of assosiation elected

Shimla News: डॉ. अमरपाल कोछड़ शिमला डेवलपमेंट अथॉरिटी एसोसिएशन के बने अध्यक्ष

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 22 Mar 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
members of assosiation elected
विज्ञापन
शिमला। शिमला डेवलपमेंट अथॉरिटी फेज-2 की ओर से रविवार को न्यू शिमला में जनरल हाउस और चुनावी प्रक्रिया का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रेसिडेंट माला सिंह ने की। बैठक में पिछले साल की उपलब्धियों की समीक्षा की गई और आगामी वित्त वर्ष के लिए विकास कार्य योजना को मंजूरी दी गई। इस दौरान आगामी परियोजनाओं, नीतिगत फैसलों और चुनाव प्रक्रिया को लेकर विस्तार से चर्चा की गई और आम सहमति से निर्णय लिए गए। नए पदाधिकारियों के चुनाव सफलतापूर्वक संपन्न हुए। डॉ. अमरपाल सिंह कोछड़ को अध्यक्ष पद के लिए चयनित किया गया। पांच बार रेजिडेंट वेलफेयर सोसायटी सेक्टर 4 के महासचिव और पिछले चार साल से शिमला डेवलपमेंट अथॉरिटी एसोसिएशन के महासचिव रहे हैं। महासचिव के पद पर राजेश शर्मा, सचिव व्योमेश शर्मा, कोषाध्यक्ष संजीव शर्मा, सलाहकार एके महाजन, कानूनी सलाहकार के पद के लिए सुरिंद्र कुमार शर्मा का चयन किया गया। नवनियुक्त अध्यक्ष ने अपनी कार्यकारिणी में माला सिंह, एके वशिष्ठ, पीसी शर्मा, राजीव फूलेरिया, ऊषा सूद, तरुणा कौशल, योगिंद्र सुमन और मुकेश सोलंकी के नाम घोषित किए। नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने कहा कि मुख्य उद्देश्य पारदर्शी और तेज विकास सुनिश्चित करना है।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed