फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Monsoon Impact: Two trains on the Kalka-Shimla track to remain suspended until August 5

मानसून का असर: कालका-शिमला ट्रैक पर 5 अगस्त तक दो ट्रेनें रहेंगी बंद, रेलवे बोर्ड ने लिया फैसला

Sat, 25 Jul 2026 12:33 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला।
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Sat, 25 Jul 2026 12:33 PM IST
सार

लगातार हो रही बारिश और कालका-शिमला रेलवे ट्रैक पर भूस्खलन के बढ़ते खतरे के बीच रेलवे ने एहतियात के तौर पर दो ट्रेनों का संचालन 5 अगस्त तक अस्थायी रूप से बंद करने का निर्णय लिया है। 

विज्ञापन
Monsoon Impact: Two trains on the Kalka-Shimla track to remain suspended until August 5
कालका-शिमला ट्रेन। - फोटो : संवाद

विस्तार

मानसून के दौरान लगातार हो रही बारिश और कालका-शिमला रेलवे ट्रैक पर भूस्खलन के बढ़ते खतरे के बीच रेलवे ने एहतियात के तौर पर दो ट्रेनों का संचालन 5 अगस्त तक अस्थायी रूप से बंद करने का निर्णय लिया है।  इसके साथ ही इस अवधि में यात्रियों की संख्या में आई कमी को भी फैसला लेने का एक प्रमुख कारण माना गया है। रेलवे बोर्ड की ओर से जारी अधिसूचना के तहत कालका से शिमला के बीच चलने वाली 52451 शिवालिक डीलक्स एक्सप्रेस और वापसी में 52452 शिवालिक डीलक्स एक्सप्रेस का संचालन 5 अगस्त तक नहीं होगा।

विज्ञापन



इसके अलावा 52459 कालका-शिमला एक्सप्रेस तथा वापसी में 52460 शिमला-कालका एक्सप्रेस को भी इसी अवधि तक रद्द कर दिया गया है। बताया गया कि पिछले कुछ दिनों से प्रदेश में लगातार हो रही बारिश के कारण कालका-शिमला रेलमार्ग पर कई स्थानों पर भूस्खलन का खतरा बना हुआ है। ऐसे में यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए रेलवे प्रशासन ने यह निर्णय लिया है। हालांकि, इसके अलावा अन्य चार ट्रेनों का संचालन कालका शिमला रेलवे ट्रैक पर नियमित तौर पर होता रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed