सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Mukesh Agnihotri spoke in the House with a copy of the Constitution in his hand, RDG constitutional provisions

हिमाचल: सदन में संविधान की प्रति हाथ में लेकर बोले मुकेश अग्निहोत्री, आरडीजी सांविधानिक प्रावधान

अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Wed, 18 Feb 2026 05:00 AM IST
विज्ञापन
सार

मुकेश ने संविधान की प्रति को हाथ में लेकर कहा कि संविधान के अनुच्छेद 275 में स्पष्ट तौर पर लिखा गया है कि केंद्र से राज्यों को मदद मिलेगी। 

Mukesh Agnihotri spoke in the House with a copy of the Constitution in his hand, RDG constitutional provisions
उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

जिस तरह से राहुल गांधी संसद में संविधान की प्रति लेकर जाते हैं, उसी तरह मंगलवार को उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री भी विधानसभा पहुंचे। मुकेश ने संविधान की प्रति को हाथ में लेकर कहा कि संविधान के अनुच्छेद 275 में स्पष्ट तौर पर लिखा गया है कि केंद्र से राज्यों को मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि तमाम मुश्किलों के बावजूद हिमाचल सरकार अपने प्रबंधन से कर्मचारियों को वेतन और पेंशन भी देगी। हिमाचल प्रदेश का अस्तित्व किसी के मिटाए नहीं मिटेगा। मुकेश ने नियम 102 के तहत आरडीजी की बहाली पर चर्चा में भाग लेते हुए कहा कि भाजपा हिमाचल को पूर्ण राज्यत्व का दर्जा देने और इसे बनाने के खिलाफ थी। अब भाजपा की राजस्व घाटा अनुदान (आरडीजी) पर चुप्पी भी रिकॉर्ड में और इतिहास के पन्नों में दर्ज होगी।

Trending Videos

अग्निहोत्री ने कहा कि कितनी दूरदर्शिता से यह संविधान लिखा गया होगा, जिसमें यह बात थी कि राज्यों की मदद की जानी चाहिए। इसके लिए सब बाबा साहेब आंबेडकर के आभारी हैं। जयराम ने एक बार भी अफसोस जाहिर नहीं किया कि आरडीजी से हिमाचल को नुकसान हुआ है। उन्होंने विपक्ष की ओर इशारा कर पूछा - आपसे जानना चाहते हैं कि आरडीजी पर भाजपा का स्टैंड क्या है। मुकेश ने कहा कि जयराम ठाकुर यह बोल रहे हैं कि चुनाव की तैयारी करो, यही इनका स्टैंड है। जयराम दिल्ली के लिए पैसा रोकने जाते हैं। जल जीवन मिशन के 1227 करोड़ नहीं दिए जा रहे हैं। सेब पर आयात शुल्क से भी नुकसान हो रहा है। मुकेश ने कहा कि हिमाचल निर्माता डॉ. परमार की आत्मा भी इनको कोस रही होगी। अंग्रेजों ने भी इसे अंकित किया कि हिंदुस्तान इतना बड़ा है कि राज्यों की मदद करनी होगी। अब तो इनकी अपनी सरकार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed