सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal News Health Minister Dhaniram Shandil's daughter gets six months' extension order issued

Himachal News: स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल की बेटी को मिला छह महीने का सेवा विस्तार, सोशल मीडिया पर विरोध

अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Wed, 18 Feb 2026 10:23 AM IST
विज्ञापन
सार

डाइट सोलन में तैनात स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल की बेटी गीतांजलि कश्यप को छह महीने का सेवा विस्तार दिया गया है। पढ़ें पूरी खबर...

Himachal News Health Minister Dhaniram Shandil's daughter gets six months' extension order issued
डिजाइन फोटो। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल की बेटी गीतांजलि कश्यप जो कि लेक्चरर साइकोलॉजी जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान सोलन में तैनात हैं। उन्हें छह महीने का सेवा विस्तार दिया गया है। गीतांजलि के पति राजेश कश्यप भाजपा नेता हैं और वह सोलन विधानसभा सीट से चुनाव लड़ चुके हैं। उन्हें, उन्हीं के ससुर धनीराम शांडिल ने हराया था।
Trending Videos

मौजूदा सरकार ने कई वरिष्ठ आईएएस-एचएएस अफसरों समेत दर्जनों अफसरों को रिटायरमेंट के बाद नौकरी से नवाजा है। मोटी पगार के साथ इन्हें सरकारी आवास, गाड़ी और स्टाफ समेत तमाम सुविधाएं दी जा रही हैं। कई अफसर तो तनख्वाह के साथ पेंशन भी ले रहे हैं। एक सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी को करीब डेढ़ लाख से ढाई लाख रुपये तक पगार सहित अन्य भत्ते दिए जा रहे हैं।  जिन अधिकारियों को सेवा विस्तार दिया गया है, वे नियमित अधिकारियों के समान वेतन और अन्य लाभ ले रहे हैं।

जिस बिजली बोर्ड के अध्यक्ष पद पर सेवानिवृत्त मुख्य सचिव से लेकर कई बड़े नौकरशाह बैठाए जाते रहे हैं, अब वित्त विभाग उसे घाटे से उबारने के लिए निजी हाथों में देने की सलाह दे रहा है। पूर्व सरकारों में भी सेवानिवृत्त अधिकारियों को पुनर्रोजगार और सेवा विस्तार दिया जाता रहा है, लेकिन मौजूदा दौर में वित्तीय संकट से जूझ रहे हिमाचल में इस रिवायत को बदलने के लिए कोई तैयार नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार के इस निर्णय के बाद सोशल मीडिया पर कई तरह की प्रतिक्रियाएं लोग दे रहे हैं। आरोप लगाए जा रहे हैं कि एक ओर सरकार आर्थिक संकट का हवाला देकर खर्चों में कटौती की बात करती है, वहीं दूसरी ओर अपने प्रभावशाली लोगों को पुनर्नियुक्ति और सेवाविस्तार दे रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed