11:50 AM, 18-Feb-2026
विधायक निधि रोके जाने पर सदन में फिर नोकझोंक
सदन में नारेबाजी और हंगामा हो रहा है। सत्ता पक्ष और विपक्ष आमने सामने हो गया है। सीएम ने कहा कि बैठकर तय करेंगे कि कितनी विधायक निधि जारी कर सकते हैं। वहीं, आरडीजी पर चर्चा के बाद जयराम ठाकुर के साथ बैठकर बात करेंगे।
11:26 AM, 18-Feb-2026
कांग्रेस विधायक कुलदीप सिंह राठौर बागवानों को लेकर उठाया सवाल
हिमाचल प्रदेश विधानसभा के तीसरे दिन प्रश्नकाल में कांग्रेस विधायक कुलदीप सिंह राठौर ने सवाल पूछा कि हर साल छोटे बागवानों को करोड़ों रुपये की चपत लग रही है। आढ़ती बागवानों का पैसा लेकर भाग रहे हैं। बहुत ही वेग सा जवाब आया है और कार्रवाई के नाम पर लीपापोती हो रही है। इस संबंध में कृषि मंत्री से जवाब दें। शिलारू मंडी में करीब पांच करोड़ रुपये का घोटाला हुआ। यह बहुत चिंता का विषय है। भुविष्य में उचित कार्रवाई हो और पुनरावृत्ति न हो।
कृषि मंत्री चंद्र कुमार ने कहा कि यह सही है कि सिर्फ 12 शिकायतों का ही निपटारा हुआ है। लंबित मामलों की दो करोड़ रुपये से अधिक की राशि वसूली जानी है। सिक्योरिटी की राशि को बढ़ाया जाए, यह जरूरी है। इस बारे में गहन चिंता है। आढ़तियों को कुछ प्रतिशत राशि जमा करनी होगी। इसे तय किया जाएगा, जिससे कि वे भाग न सकें।
10:27 AM, 18-Feb-2026
हिमाचल विधानसभा बजट सत्र: आज पहले चरण का तीसरा व आखिरी दिन, सहमति बनी तो कुछ और दिन जारी रह सकता है सेशन
हिमाचल प्रदेश विधानसभा में आज का दिन बेहद अहम रहने वाला है। बुधवार को बजट सत्र के पहले चरण का तीसरा व आखिरी दिन है। आज सत्र की तिथियां बढ़ाने पर फैसला हो सकता है। वहीं, सहमति बनी तो कल से कुछ और दिन जारी भी सेशन जारी रह सकता है। वहीं, राजस्व घाटा अनुदान को खत्म करने वाले विधेयक पर मतदान होगा।