यूपी बोर्ड परीक्षा की पहली पाली समाप्त: परीक्षा देकर निकले विद्यार्थियों ने कहा- आसान था प्रश्न पत्र
यूपी बोर्ड की 10वीं व 12वीं की परीक्षाएं आज से शुरू हो गई हैं। इस वर्ष कुल 53,37,778 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं, जिनमें हाईस्कूल के 27,61,696 और इंटरमीडिएट के 25,76,082 छात्र-छात्राएं शामिल हैं।
विस्तार
इसके पहले सुबह परीक्षा केंद्र पहुंचने पर लखनऊ के काली चरण इंटर कॉलेज में परीक्षार्थियों का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। इसके बाद चेंकिंग कर उन्हें इंट्री दी गई। परीक्षार्थियों को प्रवेश पत्र के साथ आधार कार्ड लेकर जाना अनिवार्य है। किसी भी तरह की इलेक्ट्रॉनिक गैजेट या स्मार्ट वॉच पर लाने पर प्रतिबंध है। इस मौके पर माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री गुलाब देवी ने परीक्षार्थियों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने राजकीय बालिका इंटर कॉलेज जियामऊ परीक्षा केंद्र पर अभ्यर्थियों से मुलाकात की और अभ्यर्थियों का स्वागत करने के साथ ही तनावमुक्त होकर परीक्षा देने की अपील की।
लखनऊ में जुबिली इंटर कॉलेज में जिला स्तरीय कंट्रोल रूम स्थापित किया गया
परीक्षा केंद्रों की निगरानी के लिए राजकीय जुबिली इंटर कॉलेज में जिला स्तरीय कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। यहां परीक्षा देने पहुंचे परीक्षार्थियों स्वागत किया गया। डीआईओएस राकेश कुमार ने बताया यहां पर्याप्त संख्या में कंप्यूटर और स्टॉफ लगाए गए हैं। छात्रों को किसी भी तरह की परेशानी होने पर तुरंत समाधान किया जाएगा। बता दें कि राजधानी लखनऊ में 1,03,088 अभ्यर्थी परीक्षा दे रहें । इनमें हाईस्कूल में 51,907 और इंटरमीडिएट 51,181 छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। परीक्षा की निगरानी के लिए 121 केंद्र, बाह्य केंद्र और स्टेटिक मजिस्ट्रेट की ड्यूटी लगाई है। 8000 से अधिक कैमरे और 4000 से अधिक कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। सुबह पाली की परीक्षा शुरू हो चुकी है।
सीतापुर में 146 परीक्षा केंद्र बनाए गए, विद्यार्थियों को टीका लगाकर प्रवेश दिया गया
यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए सीतापुर जिले में 146 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। पहले दिन पहली पाली में हाईस्कूल में हिंदी का प्रश्न पत्र है। इसमें करीब 51 हजार विद्यार्थी शामिल हो रहे हैं। 6 सचल दल परीक्षा केंद्रों की ओर रवाना हो गए हैं। नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए जिले को 7 जोन व 12 सेक्टर में बांटा गया है। विद्यार्थियों को टीका लगाकर अंदर प्रवेश दिया गया। विद्यार्थियों के अंदर काफी उत्सुकता बनी हुई है। हालांकि कई परीक्षा केंद्रों पर सुबह के समय सुरक्षाकर्मी नदारद दिखे।
यूपी में कुल 8033 परीक्षा केन्द्र बनाए गए
18 जनपद संवेदनशील, राज्य स्तरीय कंट्रोल रूम से हो रही निगरानी
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.