सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Father-in-law and brother-in-law stabbed a young man to death

Lucknow: ससुर और साले ने चाकू मारकर की युवक की हत्या, प्रेम विवाह से थे नाराज, दूसरी शादी की थी तैयारी

अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 18 Feb 2026 09:54 AM IST
विज्ञापन
सार

लखनऊ के काकोरी के लालताखेड़ा गांव में सोमवार रात चाकू से ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी गई। मामले में ससुर और दो साले गिरफ्तार कर लिए गए हैं।

Lucknow: Father-in-law and brother-in-law stabbed a young man to death
राम सागर (फाइल फोटो) व घायल राहुल गौतम। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

पीलीभीत के माधौटांडा निवासी राम सागर (25) की सोमवार रात चाकू से ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी गई। वह काकोरी के लालताखेड़ा गांव स्थित ससुराल में पत्नी कामिनी से मिलने अपने बड़े भाई राहुल गौतम के साथ आए थे। हत्या का आरोप राम सागर के दो साले, ससुर और एक रिश्ते के नाबालिक साले पर लगा है। राम सागर के भाई राहुल पर भी आरोपियों ने हमला किया, पर उन्होंने भागकर अपनी जान बचाई।

Trending Videos


पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर ससुर और दो साले को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, राम सागर और कामिनी के प्रेम विवाह से सभी आरोपी नाराज थे और इसी कारण वारदात को अंजाम दिया। हमले में घायल राहुल गौतम ने बताया कि छोटा भाई राम सागर (25) फेरी लगाकर कपड़े बेचता था। कुछ वर्ष पहले कपड़े बेचने के दौरान लालताखेड़ा में राम सागर की मुलाकात कामिनी से हुई थी। दोनों के बीच प्रेम हो गया। दिसंबर 2024 में राम सागर ने चुपके से कामिनी से विवाह कर लिया और उसे साथ लेकर अपने गांव में रहने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कामिनी के घरवालों को जब इसका पता चला तो वे लोग राम सागर के घर पहुंचे और कामिनी को बहाने से साथ लेकर चले गए। बीच में राम सागर कामिनी को विदा कराने के लिए ससुराल भी गए थे, पर ससुराल वालों ने विदा करने से मना कर दिया था।

दूसरी शादी का पता चला तो बातचीत करने आए थे
राहुल के मुताबिक कामिनी का एक नाबालिग मौसेरा भाई बंथरा के लोनहा में रहता है। उससे राम सागर की फोन पर बातचीत हुई थी। उसी से पता चला कि कामिनी के घरवाले उसकी दूसरी शादी करने वाले हैं। दोनों भाई सोमवार को बाइक से पीलीभीत से काकोरी के लालताखेड़ा गांव पहुंचे और नाबालिग साले से मुलाकात की। उसने दोनों को शराब पिलाई। इसके बाद कामिनी से मुलाकात कराने की बात कहते हुए लालताखेड़ा गांव में सुनसान जगह लेकर पहुंचा।

देखते ही आरोपियों ने कर दिया हमला

राहुल के अनुसार, कुछ देर के बाद कामिनी के पिता भीमा गौतम, दोनों भाई सुमित व अमित लाठी-डंडा और चाकू लेकर वहां पहुंचे। उन लोगों ने न कोई बातचीत की और न कुछ बोलने का मौका दिया। गाली-गलौज करते हुए राम सागर पर टूट पड़े। आरोपी सुमित ने चाकू से राम सागर की गर्दन, सीने व पेट पर वार किए। सभी ने लात-घूसों से भी बेरहमी से पीट-पीट कर राममागर को अधमरा कर दिया।

राहगीरों की वजह से बची राहुल की जान
राहुल ने बताया कि उन्होंने राम सागर को बचाने की कोशिश की तो आरोपियों ने उनपर भी चाकू से हमला किया जिसमें उनके पेट, हाथ व आंख पर मामूली चोटें लगीं। वह शोर मचाते हुए सड़क की तरफ भागे। कुछ बाइक सवार मदद के लिए पहुंचे तो आरोपी वहां से भाग गए। राहुल राहगीरों की मदद से घायल राम सागर को सीएचसी सरोजनीनगर लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद राहुल ने सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी।

आरोपियों से पूछताछ जारी
डीसीपी पश्चिम विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि राहुल की तहरीर पर सुमित, अमित और भीमा के खिलाफ हत्या का केस दर्ज गिरफ्तार कर लिया गया है और पूछताछ की जा रही है। हमले के आरोपी एक किशोर को भी पकड़ा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed