{"_id":"699585b8eb49a2906004bf10","slug":"elderly-couple-commit-suicide-by-consuming-poisonous-substance-in-barabanki-living-separately-from-their-son-2026-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: बुजुर्ग दंपती ने जहरीला पदार्थ खाकर जीवन लीला समाप्त की, इकलौते बेटे से अलग रहते थे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: बुजुर्ग दंपती ने जहरीला पदार्थ खाकर जीवन लीला समाप्त की, इकलौते बेटे से अलग रहते थे
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Wed, 18 Feb 2026 02:56 PM IST
विज्ञापन
सार
बाराबंकी में बुजुर्ग दंपती ने जहरीला पदार्थ खाकर जीवन लीला समाप्त कर ली। वह इकलौते बेटे से अलग रहते थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आगे पढ़ें पूरी खबर...
रोते बिलखते परिजन।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
विस्तार
यूपी के बाराबंकी में बुजुर्ग दंपती ने जहरीला पदार्थ खाकर जीवन लीला समाप्त कर ली। वह इकलौते बेटे से अलग रहते थे। घटना से घर में रोना बिलखना शुरू हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
Trending Videos
घटना रामसनेहीघाट कोतवाली क्षेत्र के सधवापुर मजरे इब्राहिमाबाद गांव की है। यहां जहरीला पदार्थ खाने से गणेश (65) और उनकी पत्नी कलावती (60) की मौत हुई है। बताया गया कि मंगलवार को दोनों ने जहरीला पदार्थ खा लिया। शाम को दोनों की तबीयत बिगड़ गई। उन्हें तेज उल्टियां होने लगीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रामीणों ने देखा तो उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। सीएचसी में हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहां उपचार के दौरान गणेश की मौत हो गई। जबकि, कलावती को लखनऊ के लिए रेफर कर दिया गया। वहां उन्होंने भी दम तोड़ दिया।
दंपती अपने बेटे पवन कुमार से अलग रहते थे। बेटे का घर ठीक सामने ही है। घटना के समय पवन ऑटो चलाने गया था। उसकी पत्नी खेत पर काम करने गई थी। चारों बच्चे स्कूल में थे। परिजनों के अनुसार, दंपती द्वारा यह कदम उठाने के पीछे क्या कारण रहा, इसका पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन