{"_id":"6995796e046d753ddc0bd5a1","slug":"video-brabka-ma-bjaraga-thapata-na-jaharal-patharatha-khakara-javana-ll-samapata-ka-palsa-kara-raha-jaca-2026-02-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"बाराबंकी में बुजुर्ग दंपती ने जहरीला पदार्थ खाकर जीवन लीला समाप्त की, पुलिस कर रही जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाराबंकी में बुजुर्ग दंपती ने जहरीला पदार्थ खाकर जीवन लीला समाप्त की, पुलिस कर रही जांच
यूपी के बाराबंकी में बुजुर्ग दंपती ने जहरीला पदार्थ खाकर जीवन लीला समाप्त कर ली। वह इकलौते बेटे से अलग रहते थे। घटना से घर में रोना बिलखना शुरू हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
घटना रामसनेहीघाट कोतवाली क्षेत्र के सधवापुर मजरे इब्राहिमाबाद गांव की है। यहां जहरीला पदार्थ खाने से गणेश (65) और उनकी पत्नी कलावती (60) की मौत हुई है। बताया गया कि मंगलवार को दोनों ने जहरीला पदार्थ खा लिया। शाम को दोनों की तबीयत बिगड़ गई। उन्हें तेज उल्टियां होने लगीं।
ग्रामीणों ने देखा तो उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। सीएचसी में हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहां उपचार के दौरान गणेश की मौत हो गई। जबकि, कलावती को लखनऊ के लिए रेफर कर दिया गया। वहां उन्होंने भी दम तोड़ दिया।
दंपती अपने बेटे पवन कुमार से अलग रहते थे। बेटे का घर ठीक सामने ही है। घटना के समय पवन ऑटो चलाने गया था। उसकी पत्नी खेत पर काम करने गई थी। चारों बच्चे स्कूल में थे। परिजनों के अनुसार, दंपती द्वारा यह कदम उठाने के पीछे क्या कारण रहा, इसका पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।