सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Mother-in-law body found lying on bed after dispute with daughter-in-law in Ayodhya police investigating

Ayodhya News: शाम को बहू से हुआ विवाद, सुबह बिस्तर पर पड़ी मिली सास की लाश; पुलिस कर रही जांच

अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 18 Feb 2026 03:38 PM IST
विज्ञापन
सार

अयोध्या में शाम को बहू से विवाद हुआ, सुबह सास की लाश बिस्तर पर पड़ी मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। आगे पढ़ें पूरी खबर...

Mother-in-law body found lying on bed after dispute with daughter-in-law in Ayodhya police investigating
जानकारी लेती पुलिस, मौजूद लोगों की भीड़। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

यूपी के अयोध्या में बुधवार सुबह एक महिला की लाश बिस्तर पर पड़ी मिली। पति की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी जुटाई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मंगलवार शाम सास-बहू के बीच विवाद होने की बात सामने आई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Trending Videos


घटना खंडासा थाना क्षेत्र के धरौली गांव की है। पति सोमई ने पुलिस को बताया कि उनकी पत्नी गंगादेई (55) सुबह बिस्तर पर मृत मिली हैं। मौत का सही कारण जानने के लिए पोस्टमार्टम कराना जरूरी है। उनको एक बेटी है, जिसका विवाह हो चुका है। उन्होंने अपने भतीजे गुलशन को गोद लिया है। एक वर्ष पूर्व उसका विवाह हुआ था। लेकिन, सास-बहू में अनबन रहती थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों में चर्चा है कि कई दिनों से बहू और सास में विवाद चल रहा था। मंगलवार शाम भी विवाद हुआ था। बहू के मायके के लोग भी विवाद सुलझाने आए थे। रात में सोमई खेत की रखवाली करने चले गए थे। गुलशन एक निमंत्रण में गया था। सास-बहू ही घर पर थीं। 

सुबह बेटा लौटा तो देर तक दरवाजा नहीं खुला। इस पर वह घर के पीछे लगी तिरपाल फाड़कर अंदर गया। वहां देखा कि बिस्तर पर गंगादेई मृत पड़ी हैं। प्रभारी थानाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार सोनकर ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। प्रकरण की गंभीरता से छानबीन की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed