Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Ayodhya News
›
VIDEO: यूपी बोर्ड परीक्षा: अयोध्या में परीक्षार्थियों पर हुई पुष्पवर्षा, 115 परीक्षा केंद्रों पर हो रही परीक्षा
{"_id":"69953b70e5ca793276099137","slug":"video-video-yapa-brada-parakashha-ayathhaya-ma-parakashharathaya-para-haii-pashhapavarashha-115-parakashha-kathara-para-ha-raha-parakashha-2026-02-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: यूपी बोर्ड परीक्षा: अयोध्या में परीक्षार्थियों पर हुई पुष्पवर्षा, 115 परीक्षा केंद्रों पर हो रही परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: यूपी बोर्ड परीक्षा: अयोध्या में परीक्षार्थियों पर हुई पुष्पवर्षा, 115 परीक्षा केंद्रों पर हो रही परीक्षा
अयोध्या में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाएं आज से शुरू हुई हैं। ये परीक्षाएं 12 मार्च तक चलेंगी। जनपद में इस वर्ष करीब 75 हजार छात्र-छात्राएं 115 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा देंगे। नकल विहीन और पारदर्शी परीक्षा सुनिश्चित कराने के लिए जिला प्रशासन ने व्यापक तैयारियां की हैं।
सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं और वॉइस रिकॉर्डिंग की भी व्यवस्था की गई है। कई स्कूलों में पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। परीक्षार्थी उत्साहित दिखे।
सुबह 8.30 बजे से बोर्ड परीक्षा की प्रथम पाली की शुरुआत हुई। प्रथम पाली में हाईस्कूल के 115 परीक्षा केंद्रों पर 39,846 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा कड़ी व्यवस्था की गई थी। प्रवेश से पहले सभी विद्यार्थियों की सघन जांच की गई, जिसमें प्रवेश पत्र, पहचान पत्र शामिल रही। किसी भी छात्र को प्रतिबंधित सामग्री ले जाने की अनुमति नहीं दी गई। केंद्रों के बाहर और भीतर निगरानी के लिए पर्यवेक्षकों की तैनाती की गई है। परीक्षा के दौरान पुलिस बल भी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।