{"_id":"69956874f8846c31d10a0ead","slug":"video-ayathhaya-ma-khaugdhaka-al-bga-ma-jalbharava-sa-aavagamana-ma-parashana-2026-02-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"अयोध्या में खिड़की अली बेग में जलभराव से आवागमन में परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या में खिड़की अली बेग में जलभराव से आवागमन में परेशानी
अयोध्या में शहर के रिकाबगंज से फतेहगंज जाने मार्ग के खिड़की अली बेग क्षेत्र में कई दिनों से गली और मुख्य मार्ग सहित घरों में जलभराव की गंभीर समस्या बनी हुई है। इस मार्ग पर दो विद्यालयों, टीबी अस्पताल, एक निजी अस्पताल, पुलिस लाइन और सिविल लाइन को जोड़ता है। यहां से होकर लगभग 2 हजार विद्यार्थी हो कर गुजरते हैं। ऐसे में अभिभावकों और स्कूली बच्चों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि गंदे पानी से होकर गुजरना मजबूरी बन गया है। स्थानीय निवासी सुप्रीत कपूर, कमल जायसवाल, अमन, गौतम यादव, गप्पू ने बताया कि लगभग 10 वर्षों से यह समस्या बनी हुई है, लेकिन स्थायी समाधान नहीं हो सका। बुधवार को स्थिति और बिगड़ गई, जिससे जीआईसी तक कई स्थानों पर पानी भर गया। लोगों ने नगर निगम से तत्काल जलनिकासी की व्यवस्था कर स्थायी समाधान की मांग की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।