{"_id":"69956ab402c6492bac0e3ce4","slug":"video-ayathhaya-ma-3da-takanaka-sa-bha-karae-jaega-rama-mathara-sahata-14-mathara-ka-tharashana-2026-02-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"अयोध्या में 3डी तकनीक से भी कराए जाएंगे राम मंदिर सहित 14 मंदिरों के दर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या में 3डी तकनीक से भी कराए जाएंगे राम मंदिर सहित 14 मंदिरों के दर्शन
अयोध्या में राम मंदिर निर्माण समिति की बैठक दूसरे दिन भी जारी रही। बैठक से पहले समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र ने निर्माण कार्य की प्रगति की जानकारी दी। बताया कि राम मंदिर का निर्माण अब अंतिम चरण में पहुंच चुका है। निर्माण कार्यों को अंतिम स्पर्श दिया जा रहा है। राम कथा संग्रहालय की 20 आधुनिक गैलरियों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। मुख्य मंदिर सहित 14 मंदिरों के दर्शन 3डी तकनीक के माध्यम से भी कराए जाएंगे। यह श्रद्धालुओं के लिए अलग अनुभव होगा। एक गैलरी में राम मंदिर की 500 वर्षों की कानूनी लड़ाई को प्रदर्शित किया जाएगा। दूसरी गैलरी में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण की खुदाई से जुड़े प्रमाण दिखाए जाएंगे। 7डी तकनीक से सुसज्जित पुष्पक विमान और भगवान राम के चरणों से जुड़े स्थलों की प्रस्तुति भी होगी। संग्रहालय और अन्य कार्यों को 6 से 9 महीनों में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। निर्माण कार्य कर रहीं कंपनियां एलऐंडटी और टाटा जून के बाद अपना कार्य पूर्ण कर लौटेंगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।