सब्सक्राइब करें

Live

यूपी बजट सत्र: शिक्षामित्रों का मानदेय बढ़ाने को लेकर बेसिक शिक्षा मंत्री ने विधानसभा में दिया ये जवाब

अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 18 Feb 2026 03:22 PM IST
विज्ञापन
खास बातें

यूपी विधानमंडल का बजट सत्र जारी है। प्रश्नकाल में प्रदेश में बिजली आपूर्ति और मुफ्त बिजली देने का मुद्दा विपक्ष ने उठाया जिस पर ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने जवाब दिया। इस दौरान सत्ता पक्ष व विपक्ष में तकरार भी हुई। देखें, यूपी विधानमंडल से जुड़े सभी अपडेट्स: 

UP Budget Session 2026 Live CM Yogi Congress Debate highlight Updates in Hindi
बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री संदीप सिंह ने सदन में दिया जवाब। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
Trending Videos

लाइव अपडेट

03:21 PM, 18-Feb-2026

विधान परिषद: बिजली के निजीकरण के मुद्दे पर सपा सदस्यों ने वॉक आउट किया

बिजली के निजीकरण के मुद्दे पर सपा सदस्यों ने विधान परिषद से वॉक आउट किया। श्रम मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि सपा सरकार में जितनी नौकरियां मिलीं हैं उससे कई गुना ज्यादा नौकरियां दीं।
03:04 PM, 18-Feb-2026

"अहिल्याबाई का कोई अपमान नहीं कर सकेगा, उनका नाम बढ़ता रहेगा"

विधायक पूजा पाल। - फोटो : amar ujala
विधायक पूजा पाल ने राजमाता अहिल्याबाई के अपमान को लेकर उठाए जा रहे विपक्ष के आरोपों पर कहा कि वो साहस की प्रतिमूर्ति हैं। उनका नाम कभी कोई नहीं मिटा सकता है और न ही कभी कोई अपमान कर सकता है। भाजपा सरकार उनके सम्मान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। ऐसी बातें वो ही कह रहे हैं जिनकी खुद की मंशा खराब है।
01:59 PM, 18-Feb-2026

शिक्षामित्रों के हित में निर्णय लेगी सरकार

यूपी के बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह ने सदन में शिक्षामित्रों के मानदेय, कैशलेस चिकित्सा सुविधा और ग्राम पंचायत में तैनाती के संबंध में कहा कि बेसिक शिक्षा विभाग के लिए शिक्षामित्रों की सेवाएं अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। शिक्षामित्रों की ग्राम पंचायतों में तैनाती को लेकर कहा कि अभी प्रदेश में एसआईआर का काम जारी है जिसमें शिक्षामित्र अपना दायित्व निभा रहे हैं। एसआईआर का काम पूरा होते ही उनकी ग्राम पंचायतों में तैनाती हो जाएगी। इस संबंध में हमारी सरकार ने आदेश जारी कर दिया है। वहीं, शिक्षामित्रों, शिक्षकों और अनुदेशकों को पांच लाख तक के कैशलेस इलाज की मांग को भी सरकार ने मंजूर कर लिया है।
 
वहीं, शिक्षामित्रों के मानदेय बढ़ाने को लेकर बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री संदीप सिंह ने कहा कि जब सपा की सरकार थी तो 2012 से 17 तक शिक्षामित्रों का मानदेय बढ़ाने का कोई निर्णय नहीं लिया गया। जब हमारी सरकारी आई तो उनका मानदेय 3500 रुपये था जिसे बढ़ाकर 10 हजार रुपये कर दिया गया। शिक्षामित्रों के प्रति हमारी सरकार संवेदनशील हैं। सरकार आगे भी शिक्षामित्रों के हित में निर्णय लेगी।
01:31 PM, 18-Feb-2026

"सरकार अधिग्रहीत करेगी गांधी आश्रम की जमीन"

वित्तमंत्री सुरेश खन्ना - फोटो : amar ujala
वित्तमंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि खादी आश्रम की जमीन को सपा सरकार में कुछ लोगों को समझौते के तहत दिया गया था जिसे अब सरकार ने अपने पक्ष में अधिग्रहीत करने का मन बनाया है। मामले में लीगल ओपीनियन ली जा रही है जिन लोगों को जमीन दी गई थी उन्होंने कॉलेज बनाने की बात की थी पर नहीं बनाया। अब सरकार अपने पक्ष में जमीन अधिग्रहीत करने के लिए काम कर रही है। 
01:19 PM, 18-Feb-2026

गांधी आश्रम की जमीन पर कब्जे का मुद्दा उठाया

नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय। - फोटो : amar ujala
यूपी विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय ने मेरठ में गांधी आश्रम की जमीन पर अतिक्रमण का मुद्दा उठाया है। उन्होंने कहा कि जमीन पर लगातार कब्जे की कोशिश की जा रही है। जो कि हमारे पूर्वजों के खून-पसीने की है। इस पर चर्चा की जाए जिससे कि वस्तुस्थिति सामने आ सके।
12:19 PM, 18-Feb-2026

ऊर्जा मंत्री के जवाब पर शिवपाल ने जताई नाराजगी

ऊर्जा मंत्री एके शर्मा व सपा नेता शिवपाल सिंह यादव। - फोटो : amar ujala
ऊर्जा मंत्री के जवाब पर सपा नेता शिवपाल सिंह यादव ने नाराजगी जताई और कहा कि वो असत्य बोलते हैं। वो कह रहे हैं कि सपा सरकार में कुछ काम नहीं हुआ है। वो अधिक बोल रहे हैं। हमने कोई पाप नहीं किया है। इस पर विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि मंत्री जी ऐसा नहीं कहा कि सपा सरकार में कुछ काम नहीं हुआ। उन्होंने ये भी बताया कि 2017 से पहले क्या काम हुआ था और 2017 के बाद क्या-क्या हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
11:47 AM, 18-Feb-2026

दिव्यांगजन, वृद्ध और बीपीएल को मुफ्त बिजली देने पर सवाल

सपा सदस्य डॉ. रागिनी सोनकर। - फोटो : amar ujala
प्रश्नकाल में सपा नेता डॉ. रागिनी सोनकर ने ऊर्जा मंत्री से सवाल किया कि क्या सरकार 300 यूनिट फ्री बिजली दिव्यांगजन, वृद्ध और बीपीएल को देगी? इस पर ऊर्जा मंत्री ने कहा कि दिव्यांगजन, वृद्ध और बीपीएल हमारे लिए संवेदनशील विषय हैं। सरकार इन वर्ग के लोगों को स्वास्थ्य, बिजली और अन्य कल्याणकारी योजनाएं उपलब्ध करवा रही है। ऐसे लोगों की संख्या राज्य में करीब 3 करोड़ 72 लाख है जिन्हें कम दाम पर मुफ्त बिजली दी जा रही है।

ऊर्जा मंत्री के जवाब पर सपा नेता शिवपाल सिंह ने नाराजगी जताई और कहा कि मंत्री असत्य बोलते हैं कि 2017 के पहले कुछ काम ही नहीं हुआ है। 
11:32 AM, 18-Feb-2026

ऊर्जा मंत्री का दावा, हमारी सरकार में किसानों को दी जा रही मुफ्त बिजली

सदन में जवाब देते ऊर्जा मंत्री एके शर्मा। - फोटो : amar ujala
यूपी विधानसभा सत्र के दौरान सपा नेता व ऊर्जा मंत्री एके शर्मा के बीच किसानों को मुफ्त बिजली देने पर तकरार हो गई। ऊर्जा मंत्री ने कहा कि 2017 से पहले किसानों को 10 लाख बिजली कनेक्शन दिए गए थे। हमने सिर्फ नौ वर्षों में आठ लाख से ज्यादा बिजली कनेक्शन दिए और किसानों को मुफ्त बिजली दी जा रही है।
10:53 AM, 18-Feb-2026

जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र नहीं जारी करने के मुद्दे पर सदन से बहिर्गमन किया

सपा विधायकों ने मंगलवार को विधानसभा में एसआईआर में गड़बड़ी और जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र नहीं जारी करने के मुद्दे पर सदन से बहिर्गमन किया। नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय ने आरोप लगाया कि उनकी बातचीत में एसडीएम ने स्वीकार किया है कि उसे प्रमाणपत्र जारी करने से मना किया गया है।
10:41 AM, 18-Feb-2026

यूपी बजट सत्र: शिक्षामित्रों का मानदेय बढ़ाने को लेकर बेसिक शिक्षा मंत्री ने विधानसभा में दिया ये जवाब

यूपी विधानमंडल का बजट सत्र जारी है। बुधवार को यूपी में हो रहे एसआईआर सहित कई मुद्दों विपक्षी दल उठा सकते हैं। इसके मंगलवार को सपा सदस्यों ने एसआईआर और जन्म प्रमाण पत्र के मुद्दे पर सदन से बर्हिगमन किया था। देखें, यूपी बजट सत्र से जुड़े सभी अपडेट्स
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed