Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Bijnor News
›
Pipe laying work has begun in the newly constructed tube well. The Chairman stated that the tube well will be operational by Eid
{"_id":"699593986ffd276c55060a8b","slug":"video-pipe-laying-work-has-begun-in-the-newly-constructed-tube-well-the-chairman-stated-that-the-tube-well-will-be-operational-by-eid-2026-02-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"Bijnor: नजीबाबाद में नवनिर्मित नलकूप में पाइप डालने का काम शुरू, चेयरमैन ने कहा-ईद तक चालू होगा नलकूप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor: नजीबाबाद में नवनिर्मित नलकूप में पाइप डालने का काम शुरू, चेयरमैन ने कहा-ईद तक चालू होगा नलकूप
डिंपल सिरोही
Updated Wed, 18 Feb 2026 03:55 PM IST
Link Copied
नजीबाबाद नगर की जलापूर्ति व्यवस्था से तीन नवनिर्मित नलकूप शीघ्र जुड़ेंगे। मंडी समिति के निकट उच्च क्षमता के नवनिर्मित नलकूप बोरिंग में हॉजिंग पाइप डालने का चेयरमैन ने शुभारंभ किया। ईद से पूर्व नलकूप से जलापूर्ति शुरू हो जाएगी।
नगर की पेयजल आपूर्ति को बेहतर बनाने के लिए नगर पालिका परिषद के जलकल विभाग विभाग उच्च क्षमता के तीन नलकूप स्थापित कर रहा है। कृषि उत्पादन मंडी समिति के निकट बुधवार को चेयरमैन इंजीनियर मौअज्जम ने उच्च क्षमता के निर्माणाधीन नलकूप में हॉजिंग पाइप डालने के काम का शुभारंभ किया। उन्होंने बताया कि नलकूप ईद से पहले शुरू हो जाएगा।नलकूप के चालू होने पर नगर के जाब्तागंज, पठानपुरा , गीता नगरी और मुनीरगंज की पेयजल आपूर्ति बेहतर होगी।
पेयजल ने पेयजल सुधार योजना के अंतर्गत गर्मियों के मौसम में नागरिकों को बेहतर पेयजल आपूर्ति जारी रखने की जानकारी दी।इस अवसर पर जलकल अभियंता कृष्णा वर्मा, नगर पालिका कार्यालय प्रभारी अफजाल अहमद, इनाम अली, सुनील कुमार, राकेश जुनेजा, ऋषिपाल,अजमल खान आदि उपस्थित रहे।
नगर पालिका परिषद की ओर से उच्च क्षमता के दो अन्य नलकूप स्थापित कराए जा रहे हैं इनमें एसडीएम आवास के पीछे नलकूप निर्माण शुरू किया गया है। एक उच्च क्षमता का नलकूप शकूर नगर गेट के निकट स्थापित किया जाएगा। तीनों नलकूप लगभग डेढ़ माह के नगर की भीतर पेयजल आपूर्ति से जोड़ दिए जाएंगे।
एजाज
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।