{"_id":"6994ca03942755deba0d8a38","slug":"235-couples-tied-the-knot-including-35-muslims-bijnor-news-c-27-1-bij1010-172694-2026-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: दांपत्य सूत्र में बंधे 235 जोड़े 35 मुस्लिम भी शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: दांपत्य सूत्र में बंधे 235 जोड़े 35 मुस्लिम भी शामिल
विज्ञापन
विज्ञापन
नूरपुर। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 235 जोड़े दांपत्य सूत्र में बंधे, जिनमें 35 मुस्लिम जोड़ें भी शामिल रहे। मंगलवार को नगर के परी गार्डन मंडप में मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह उर्फ बॉबी विशिष्ट अतिथि ब्लाक प्रमुख आकांक्षा चौहान ने नव दंपतियों को आशीर्वाद दिया।
ब्लाक प्रमुख ने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मुख्य योजनाओं में से एक है, जिसमें विकास खंड की ग्राम पंचायतों के गरीब परिवारों की बेटियों को सम्मान के साथ विकास खंड स्तर पर सामूहिक रूप से विवाह सम्पन्न कराया जाता है। जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह उर्फ बॉबी ने मोदी और योगी सरकार की विभिन्न जन कल्याण कारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। सामूहिक विवाह कार्यक्रम में 200 हिंदू और 35 मुस्लिम दंपतियों को उपहार प्रदान कर आशीर्वाद दिया। हिंदू जोड़ों का शांति कुंज हरिद्वार से आए पुरोहितों और मुस्लिम जोड़ों का मुस्लिम रीति रिवाज से विवाह पूर्ण कराया गया।
कार्यक्रम में समाजसेवी राशु चौहान, पूर्व जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा रवि चौधरी, मंडल अध्यक्ष निशांत कर्णवाल, विनय चौहान, धर्मेन्द्र सैनी, बीडीओ डॉ. दिनेश पाल शर्मा, जिला समाज कल्याण अधिकारी जागेश्वर सिंह, एडीओ पंचायत करुणा चौहान, एडीओ योगेश कुमार, एकेश्वर सुन्दरियाल, सोमपाल सिंह, नीरज कुमार, सलमान खान, लोकेश आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन सलीम अहमद ने किया। ो
Trending Videos