सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   After being blackmailed, the girl swallowed poison at her lover's house.

Bijnor News: ब्लैकमेल करने पर युवती ने प्रेमी के घर पर निगला जहर

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Feb 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
After being blackmailed, the girl swallowed poison at her lover's house.
विज्ञापन
किरतपुर । अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देने और शारीरिक शोषण से परेशान युवती ने मोहल्ले के ही अपने प्रेमी के घर पहुंचकर जहरीला पदार्थ निगल लिया। आनन-फानन में युवती को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
Trending Videos

मोहल्ला निवासी पीड़िता की मां ने तहरीर में बताया कि सोमवार रात करीब आठ बजे उनकी बेटी को मोहल्ले के ही युवक साहिल ने अपने घर बुलाया। युवक ने बेटी की अश्लील वीडियो बना ली थी और पिछले दो वर्षों से उसे वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर रहा था। इस दौरान आरोपी ने कई बार रुपये भी ऐंठे और शारीरिक शोषण करता रहा। तहरीर के अनुसार, युवती ने युवक से शादी करने की बात कही, लेकिन उसने इन्कार कर दिया और उसके साथ जबरदस्ती करने का प्रयास किया। इससे आहत होकर युवती ने आरोपी के घर पर ही जहरीला पदार्थ निगल लिया। इसके बाद घर में मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई और उसे तुरंत निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की जानकारी मिलने पर परिजन अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने युवती का उपचार शुरू किया। सीओ अंजनी कुमार ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि युवती का आरोपी से प्रेम-प्रसंग था। युवक द्वारा शादी से इन्कार करने पर उसने जहरीला पदार्थ निगला है। आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।ी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed