सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Youth Runs Amok with Sharp Weapon, Attacks Children and Locals, One Critical

Meerut: दिनदहाड़े फरसा लेकर राहगीरों, छात्राओं के पीछे दौड़ा युवक, महिला घायल, ठेला संचालक पर किए कई वार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Wed, 18 Feb 2026 03:52 PM IST
विज्ञापन
सार

मेरठ के मोदीपुरम में एक युवक ने दाऊ लेकर स्कूली बच्चों और दुकानदारों पर हमला कर दिया। एक व्यक्ति गंभीर घायल है। आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लिया।

Meerut: Youth Runs Amok with Sharp Weapon, Attacks Children and Locals, One Critical
घायल व्यक्ति - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मेरठ के मोदीपुरम स्थित रुड़की रोड पर ईशा प्लाईवुड के पास बुधवार दोपहर एक सिरफिरे युवक ने लोहे का फरसा लेकर जमकर उत्पात मचाया। पुलिस चौकी से महज 50 मीटर दूरी पर हुई इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई।

Trending Videos


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आरोपी पास की लोहे की दुकान से दाऊ उठाकर अचानक सड़क पर आ गया और लोगों पर हमला करना शुरू कर दिया।

स्कूल के बच्चों पर दौड़ा, मची भगदड़
बताया गया कि आरोपी पहले पास के डीएमजी स्कूल के बच्चों की ओर दाऊ लेकर दौड़ा। हमलावर को देखकर बच्चों में अफरा-तफरी मच गई और वे भागकर अपनी जान बचाने में सफल रहे। इस घटना से बच्चों और अभिभावकों में भारी दहशत है।

महिला घायल, ठेला चालक पर किए कई वार
इसके बाद आरोपी चाय की दुकान पर पहुंचा, जहां बीच-बचाव करने आई रूबी पत्नी अब्दुल के हाथ की उंगली पर फरसा लग गया, जिससे वह घायल हो गई। वहीं पावली खास निवासी ठेला चालक तौसीन पुत्र यासीन पर आरोपी ने बेसमेंट में घुसकर करीब पांच वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने पकड़कर की पिटाई, अस्पताल में भर्ती
हमले के बाद आरोपी फरसा लहराता रहा। हिम्मत दिखाते हुए स्थानीय लोगों ने उसे पकड़ लिया और जमकर धुनाई कर दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल तौसीन को एसडीएस ग्लोबल अस्पताल में भर्ती कराया।

पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। आरोपी ने अपनी पहचान राहुल पुत्र सुरेंद्र निवासी देवबंद के रूप में बताई है।

पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। पुलिस फुटेज के आधार पर मामले की जांच कर रही है। घटना स्थल पुलिस चौकी के बेहद करीब होने के बावजूद पुलिस के देर से पहुंचने पर स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी है। लोगों ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed