{"_id":"699530e01debb78fac0e7a40","slug":"aunt-made-family-unconscious-she-drowned-her-niece-to-death-in-muzaffarnagar-2026-02-18","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"UP: भाभी ने तय कराई ननद की शादी, इसलिए बढ़ी नफरत; बुआ ने परिवार को बेहोश कर भतीजी को पानी में डुबोकर मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: भाभी ने तय कराई ननद की शादी, इसलिए बढ़ी नफरत; बुआ ने परिवार को बेहोश कर भतीजी को पानी में डुबोकर मार डाला
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 18 Feb 2026 09:35 AM IST
सार
यूपी के मुजफ्फनगर में बेरहम बुआ का खौफनाक चेहरा देखने को मिला है। बुआ ने परिवार को बेहोश कर भतीजी को पानी में डुबोकर मार डाला। प्रेमी से बात करने पर भाभी टोकती थी। इससे क्षुब्ध होकर चाकू से हमला किया और बेटी को मार डाला।
मुजफ्फरनगर के शाहपुर के गांव बसी कलां में भाभी फिरदौस की ओर से रोजाना की जा रही टोका-टाकी ने ननद माना को नफरत से भर दिया। भाभी के परिवार के खात्मे की एक महीने तक साजिश रचती रही। चाय में नींद की गोलियों से परिवार नशे में सो गया तो सबसे पहले भाभी की लाडली इसरा को निशाना बनाया। पेट पर चाकू का वार होते ही फिरदौस पहले चीखी लेकिन इसके बाद बेहोश हो गई।
यही वजह है कि वह हमलावर के बारे में नहीं बता सकी। मां के पास सो रहे तीनों बच्चे भी मामूली घायल हुए। शोर-शराबे के बीच इसरा नहीं मिली तो अपहरण का शोर मचा। पुलिस को बरगलाने के लिए आरोपी ने बेसुध होने का नाटक रचा लेकिन खुद को बचा नहीं सकी।
Trending Videos
2 of 10
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी बुआ
- फोटो : पुलिस
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी मोबाइल पर किसी युवक से बात करती थी। भाभी नाराज थी और उसने दूसरी जगह ननद का रिश्ता तय करा दिया था। इसके बाद से ननद की नाराजगी और बढ़ती चली गई। इसरा से उसकी मां फिरदौस अधिक प्यार करती थी, इसी वजह से आरोपी के निशाने पर सबसे पहले मासूम ही आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 10
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी बुआ और बरामद चाकू
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
चाय में दी गई नींद की गोलियों से परिवार नशे में सो गया तो आरोपी ने इसरा को उठाकर पानी के टैंक में डाल दिया और ढक्कन बंद कर दिया। पानी में डूब जाने से बच्ची की मौत हो गई।
4 of 10
मौके पर जमा लोगों की भीड़
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
फिरदौस ने कराया था आरोपी का रिश्ता, नाखुश थी ननद
इसके बाद आरोपी ने घर में रखे चाकू से भाभी के पेट पर वार किया। हमले से भाभी की चीख निकल गई, लेकिन अगले ही पल वह बेहोश हो गई। शोर-शराबे के कारण परिवार के अन्य सदस्य मौके पर पहुंच गए आरोपी ने बदमाशों का शोर मचा दिया। इसरा के अपहरण की जानकारी पुलिस को दी गई।
विज्ञापन
5 of 10
इसी टंकी में डुबोकर मासूम को मार डाला
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
घायल को बेहोशी की हालत में परिवार के लोग पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए और यहां से मेरठ रेफर कर दिया गया। रात में फिरदौस से बातचीत नहीं होने के कारण गुत्थी पूरी तरह उलझ गई थी। पुलिस ने शक के आधार पर आरोपी को पकड़ा तो मामला खुलता चला गया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।