सब्सक्राइब करें

Meerut: वकील बोला-नाजिया पाकिस्तानी लेकिन गिरफ्तारी गलत, शिकायतकर्ता पड़ोसन बोली- 'देश की सुरक्षा का सवाल'

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Tue, 17 Feb 2026 04:26 PM IST
सार

मेरठ में पाकिस्तान निवासी सबा मसूद उर्फ नाजिया को फर्जी वोटर कार्ड और पहचान पत्र बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। शिकायतकर्ता ने आईएसआई से संबंध होने का शक जताया है, जबकि आरोपी पक्ष ने आरोपों को गलत बताया है।

विज्ञापन
Pakistani Woman Nazia Arrested in Meerut, Lawyer Calls It Wrong; Complainant Says Matter of National Security
pakistani woman - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

मेरठ की नादिर अली बिल्डिंग निवासी फरहत मसूद से शादी के बाद पाकिस्तान निवासी सबा मसूद उर्फ नाजिया भारत आई थी। आरोप है कि उसने वर्ष 2003 में दो अलग-अलग नामों से दो वोटर कार्ड बनवाए और लंबे समय तक उनका उपयोग करती रही।

Trending Videos
Pakistani Woman Nazia Arrested in Meerut, Lawyer Calls It Wrong; Complainant Says Matter of National Security
सबा मसूद उर्फ नाजिया - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

फर्जी दस्तावेज के आरोप में पुलिस ने किया गिरफ्तार
देहली गेट थाना पुलिस ने फर्जी पासपोर्ट, वोटर कार्ड और अन्य पहचान पत्र बनवाने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज करने के बाद सोमवार को नाजिया को गिरफ्तार कर लिया। आयुष विक्रम सिंह (एसपी सिटी) ने बताया कि खुफिया विभाग और पुलिस ने दस्तावेजों की जांच के बाद महिला को गिरफ्तार किया है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Pakistani Woman Nazia Arrested in Meerut, Lawyer Calls It Wrong; Complainant Says Matter of National Security
सबा मसूद उर्फ नाजिया और महिला का पासपोर्ट - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

बेटी पर भी फर्जी दस्तावेज बनवाने का आरोप
प्राथमिकी के अनुसार, नाजिया वर्ष 1988 में लाहौर में निकाह के बाद भारत आई थी। वर्ष 1993 में पाकिस्तान में जन्मी बेटी एमन फरहत को भी पाकिस्तानी पासपोर्ट पर भारत लाया गया। आरोप है कि बाद में उसके भी फर्जी दस्तावेज बनवाए गए। शिकायतकर्ता रुखसाना ने महिला के पिता के आईएसआई से जुड़े होने की आशंका भी जताई है।

Pakistani Woman Nazia Arrested in Meerut, Lawyer Calls It Wrong; Complainant Says Matter of National Security
महिला का पासपोर्ट - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

वकील ने बताया गिरफ्तारी गलत, बताया संपत्ति विवाद
आरोपी पक्ष के वकील का कहना है कि यह कार्रवाई गलत है और यह मामला संपत्ति विवाद से जुड़ा है। उनका दावा है कि नाजिया और उसकी बेटी के सभी दस्तावेज वैध हैं और झूठे आरोप लगाकर फंसाया गया है।

विज्ञापन
Pakistani Woman Nazia Arrested in Meerut, Lawyer Calls It Wrong; Complainant Says Matter of National Security
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी महिला - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

शिकायतकर्ता बोली-देश की सुरक्षा से जुड़ा मामला
वहीं शिकायतकर्ता का कहना है कि यह मामला सिर्फ दस्तावेजों का नहीं बल्कि देश की सुरक्षा से जुड़ा है, इसलिए इसकी गहन जांच जरूरी है। पुलिस और खुफिया एजेंसियां अब मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed