सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Fake Household Goods Manufacturing Racket Busted in Meerut, One Arrested, Goods Worth Lakhs Recovered

Meerut: मेरठ में नकली घरेलू सामान बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, एक गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Tue, 17 Feb 2026 04:35 PM IST
विज्ञापन
सार

मेरठ में ब्रहमपुरी थाना और स्वाट टीम ने नकली घरेलू सामान बनाने वाले गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लाखों रुपये का नकली मिक्सर, कुकर और गैस स्टोव बरामद किया है।

Fake Household Goods Manufacturing Racket Busted in Meerut, One Arrested, Goods Worth Lakhs Recovered
मौके से बरामद नकली सामान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मेरठ के थाना ब्रहमपुरी और स्वाट टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए नकली घरेलू सामान बनाने और बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अपराध विरोधी अभियान के तहत की गई। इस दौरान पुलिस ने आरोपी इंतजार (30 वर्ष), निवासी बरनावा, बागपत को गिरफ्तार किया।

Trending Videos


नामी कंपनियों के लोगो लगाकर बेचता था नकली सामान
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी बिना किसी गुणवत्ता मानक के विभिन्न नामचीन कंपनियों के लोगो लगाकर मिक्सर, प्रेशर कुकर और गैस स्टोव जैसे घरेलू उत्पाद तैयार करता था। इन नकली उत्पादों को बाजार में बेचकर मोटा मुनाफा कमाया जा रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

Fake Household Goods Manufacturing Racket Busted in Meerut, One Arrested, Goods Worth Lakhs Recovered
मौके से बरामद नकली सामान - फोटो : अमर उजाला

लाखों रुपये का नकली सामान और मशीनें बरामद
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से भारी मात्रा में नकली सामान बरामद किया, जिनमें 
192 नकली मिक्सर, 48 प्रेशर कुकर, 560 गैस स्टोव, 210 मिक्सर जार, 194 कुकर ढक्कन, सैकड़ों नकली लेबल और पैकेजिंग सामग्री, ड्रिल मशीन, कम्प्रेशर, खराद मशीन, हाइड्रोलिक मशीन समेत कई उपकरण शामिल हैं। बरामद सामान की कीमत लाखों रुपये आंकी गई है।

गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज, गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश
इस मामले में थाना ब्रहमपुरी में BNS-2023 की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस अब गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है और पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, यह गिरोह लंबे समय से नकली सामान बनाकर बाजार में सप्लाई कर रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed