{"_id":"699592d9cd0f1cad2d017fd4","slug":"a-state-of-the-art-post-office-will-be-built-on-the-gen-g-theme-at-triple-it-2026-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj : ट्रिपलआईटी में जेन-जी थीम पर बनेगा अत्याधुनिक डाकघर, हाईस्पीड वाईफाई, क्यूआर बेस्ड होगा सिस्टम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj : ट्रिपलआईटी में जेन-जी थीम पर बनेगा अत्याधुनिक डाकघर, हाईस्पीड वाईफाई, क्यूआर बेस्ड होगा सिस्टम
सोनाली सिंह, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 18 Feb 2026 03:52 PM IST
विज्ञापन
सार
डाक सेवाओं को नई पीढ़ी के अनुरूप आधुनिक स्वरूप देने लिए भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (ट्रिपलआईटी) परिसर में जेन-जी थीम पर आधारित अत्याधुनिक डाकघर के निर्माण की तैयारी चल रही है।
ट्रिपलआईटी इलाहाबाद।
- फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन
विस्तार
डाक सेवाओं को नई पीढ़ी के अनुरूप आधुनिक स्वरूप देने लिए भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (ट्रिपलआईटी) परिसर में जेन-जी थीम पर आधारित अत्याधुनिक डाकघर के निर्माण की तैयारी चल रही है। यहां पत्रव्यवहार के साथ चाय-नास्ता और मनोरंजन की भी सुविधा होगी। इससे डाकघर को युवा केंद्रित पहचान मिलेगी। यह पहल आईआईटी दिल्ली में देश के पहले जेन-जी थीम आधारित डाकघर के निर्माण से प्रेरित है।
Trending Videos
प्रस्तावित डाकघर का उद्देश्य युवाओं के बीच डाक सेवाओं को अधिक आकर्षक, सुगम और तकनीक समर्थ बनाना है। इसमें आधुनिक इंटीरियर डिजाइन, हाई स्पीड वाई-फाई सुविधा, डिजिटल सेवा काउंटर, क्यूआर आधारित पार्सल बुकिंग प्रणाली तथा छात्र अनुकूल स्पीड पोस्ट जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इसके अतिरिक्त युवाओं को कला प्रदर्शन के लिए विशेष स्थान भी दिया जाएगा।केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की परिकल्पना के अनुरूप डाकघरों को केवल पारंपरिक सेवा केंद्र न रखकर उन्हें युवा केंद्रित सामाजिक स्थानों के रूप में विकसित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
इसी सोच के तहत शैक्षणिक संस्थानों में आधुनिक सुविधाओं से युक्त डाकघर स्थापित करने पर जोर दिया जा रहा है ताकि छात्र डिजिटल और भौतिक डाक सेवाओं का सहज उपयोग कर सकें।जेन-जी डाकघर के निर्माण से ट्रिपलआईटी प्रयागराज के छात्रों, शोधार्थियों और कर्मचारियों को परिसर के भीतर ही तेज, सुरक्षित और तकनीक समर्थ डाक सेवाएं उपलब्ध होंगी। इससे समय की बचत होने के साथ-साथ ऑनलाइन शॉपिंग, दस्तावेज प्रेषण, बैंकिंग संबंधी सेवाएं और सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करना भी आसान होगा।