सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UP PCS 2024 Interview: Asked in the interview – How will you handle the pressure of public representatives

UP PCS 2024 Interview : साक्षात्कार में पूछा- एसडीएम बनकर जनप्रतिनिधियों का दबाव कैसे संभालेंगे

अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 18 Feb 2026 05:22 PM IST
विज्ञापन
सार

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग में पीसीएस-2024 के साक्षात्कार के दूसरे दिन मंगलवार को अभ्यर्थियों से प्रशासनिक, सामाजिक और समसामयिक विषयों पर विविध प्रश्न पूछे गए। अभ्यर्थियों ने बताया कि बोर्ड ने ज्यादातर व्यावहारिक परिस्थितियों से जुड़े सवाल पूछे।

UP PCS 2024 Interview: Asked in the interview – How will you handle the pressure of public representatives
यूपीपीसीएस का इंटरव्यू। - फोटो : एआई।
विज्ञापन

विस्तार

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग में पीसीएस-2024 के साक्षात्कार के दूसरे दिन मंगलवार को अभ्यर्थियों से प्रशासनिक, सामाजिक और समसामयिक विषयों पर विविध प्रश्न पूछे गए। अभ्यर्थियों ने बताया कि बोर्ड ने ज्यादातर व्यावहारिक परिस्थितियों से जुड़े सवाल पूछे। प्रत्येक अभ्यर्थी से लगभग 15 से 17 मिनट बातचीत हुई। साक्षात्कार 20 मार्च तक चलेंगे। अभ्यर्थियों के अनुसार साक्षात्कार बोर्ड अभ्यर्थियों की प्रशासनिक समझ, संवेदनशीलता और निर्णय क्षमता को परखने पर विशेष जोर दे रहा है। क्रिकेट मैच, एआई, महंगाई, इंटेलीजेंस आदि से जुड़े अहम सवाल पूछे जा रहे हैं।

Trending Videos


प्रशासनिक परिस्थितियों पर सवाल

  • यदि आप एसडीएम बनते हैं तो सांसद-विधायक के दबाव को कैसे हैंडल करेंगे।
  • कमिश्नर किसी बात पर आपको डांट दें तो आप क्या करेंगे।
  • सरकार के आदेश पर नदी किनारे होने वाली बालू खनन को कैसे रोकेंगे।
  • टेंडर प्रक्रिया में डिजाइन वाली या सामान्य पानी की बोतल का चयन किस आधार पर करेंगे।
  • बंगले में काम करने वाले 17-18 वर्षीय बालक के 100 रुपये लेने पर क्या कार्रवाई करेंगे।
  • धर्म के आधार पर रंगों को लेकर होने वाले विवाद को आप कैसे देखते हैं।
  • महिलाओं द्वारा पति की हत्या जैसी घटनाओं की बढ़ती प्रवृत्ति पर आपकी राय क्या है।
  • समाज को दो भागों में बांटना जरूरी हो तो आधार क्या होगा।
  • अधिक उम्र की महिलाओं को शिक्षित करने के लिए सरकारी योजनाएं कौन-सी हैं, गांव में उन्हें कैसे लागू करेंगे।

स्थानीय व सामान्य ज्ञान से जुड़े प्रश्न

  • प्रयागराज की मिट्टी का प्रकार क्या है और संगम की रेतीली मिट्टी हाथ से क्यों फिसलती है।
  • डाटा एनालिसिस क्या होता है। सिंगापुर में ऐसा क्या है जो भारत में नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed