सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UP Board Exam: Jammers installed at exam centres in 20 districts, including Prayagraj

UP Board Exam: प्रयागराज समेत 20 जिलों के परीक्षा केंद्रों पर जैमर, 1000 संदिग्धों के मोबाइल नंबर सर्विलांस पर

अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 17 Feb 2026 06:18 PM IST
विज्ञापन
सार

UPMSP Exam : उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा को नकलविहीन और शांतिपूर्ण ढंग से कराने के लिए सख्त निगरानी व्यवस्था लागू कर दी है। प्रदेश में 222 अतिसंवेदनशील और 683 संवेदनशील परीक्षा केंद्र चिह्नित किए गए हैं।

UP Board Exam: Jammers installed at exam centres in 20 districts, including Prayagraj
यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा को नकलविहीन और शांतिपूर्ण ढंग से कराने के लिए सख्त निगरानी व्यवस्था लागू कर दी है। प्रदेश में 222 अतिसंवेदनशील और 683 संवेदनशील परीक्षा केंद्र चिह्नित किए गए हैं। करीब एक हजार संदिग्धों के मोबाइल नंबर एसटीएफ और खुफिया एजेंसियों के सर्विलांस पर हैं। प्रयागराज समेत 20 संवेदनशील परीक्षा केंद्रों पर मोबाइल जैमर भी लगाए गए हैं।

Trending Videos

 

इस वर्ष यूपी बोर्ड परीक्षा में हाईस्कूल के 27,61,696 और इंटरमीडिएट के 25,76,082 परीक्षार्थी शामिल होंगे। प्रदेश के 75 जिलों में कुल 8033 विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। हाल ही में मुख्य सचिव एसपी गोयल की बैठक के बाद अपर मुख्य सचिव माध्यमिक शिक्षा पार्थ सारथी सेन शर्मा ने प्रमुख सचिव गृह को पत्र लिखकर अतिसंवेदनशील केंद्रों पर एसटीएफ और एलआईयू की तैनाती के निर्देश दिए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

एसटीएफ ने कार्रवाई तेज करते हुए प्रयागराज, कौशाम्बी, प्रतापगढ़, आगरा, मथुरा, अलीगढ़, हाथरस, एटा, कासगंज, हरदोई, कन्नौज, आजमगढ़, बलिया, मऊ, जौनपुर, गाजीपुर, देवरिया और गोंडा सहित 18 जिलों में करीब 1000 से अधिक स्कूल संचालकों, प्रधानाचार्यों, गाइड विक्रेताओं, शिक्षकों व अन्य संदिग्ध लोगों के मोबाइल नंबर सर्विलांस पर ले लिए हैं। नकल रोकने के लिए विशेष सतर्कता बरती जा रही है और संदिग्ध गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है।

संवेदनशीलता के आधार पर प्रदेश के 18 जिलों की विशेष निगरानी की जा रही है। संदिग्ध लोगों के मोबाइल नंबर एसटीएफ और खुफिया एजेंसियों के रडार पर हैं। 20 स्थानों पर जैमर लगा दिए गए हैं। हालांकि, सुरक्षा कारणों से स्थानों का खुलासा नहीं किया जा सकता। - भगवती सिंह, सचिव, माध्यमिक शिक्षा परिषद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed