सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UP Board Exam: Exams from tomorrow, parents and children should keep these things in mind

UP Board Exam Tips : कल से इम्तिहान, अभिभावक और बच्चे इन बातों का रखें ध्यान

अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 17 Feb 2026 12:59 PM IST
विज्ञापन
सार

UPMSP News : यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटर की परीक्षाएं 18 फरवरी से शुरू हो रही हैं, जो 12 मार्च तक चलेंगी। ऐसे में परीक्षा को लेकर बच्चों के साथ ही अभिभावक भी चिंतित हैं। तैयारी, केंद्र पर साथ क्या-क्या लेकर जाना होगा।

UP Board Exam: Exams from tomorrow, parents and children should keep these things in mind
यूपी बोर्ड परीक्षा तैयारी। - फोटो : एआई।
विज्ञापन

विस्तार

यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटर की परीक्षाएं 18 फरवरी से शुरू हो रही हैं, जो 12 मार्च तक चलेंगी। ऐसे में परीक्षा को लेकर बच्चों के साथ ही अभिभावक भी चिंतित हैं। तैयारी, केंद्र पर साथ क्या-क्या लेकर जाना होगा, घर का माहौल कैसा हो, बच्चे को तनाव से कैसे दूर रखें, उनके स्वास्थ्य का ध्यान, नींद कितनी जरूरी है, खानपान क्या होगा। इस प्रकार के अभिभावकों के मन में उठ रहे सवालों को लेकर अमर उजाला की टीम ने डॉक्टर, मनोवैज्ञानिक, शिक्षक, विशेषज्ञ से बातचीत कर जवाब लिए हैं। पेश है रिपोर्ट....

Trending Videos


1.सतर्कता

-परीक्षा केंद्र पर 30 मिनट पहले पहुंचें।
-प्रश्नपत्र के निर्देश ध्यान से पढ़ें।
-अंत में रोल नंबर जांच लें।
-सोशल मीडिया पर पेपर लीक और परीक्षा टलने जैसी अफवाहों से बचें

2-सुझाव

-सरल प्रश्न पहले हल करें।
-उत्तर साफ-सुथरे, क्रमबद्ध और शब्द सीमा में लिखें।
-महत्वपूर्ण बिंदुओं को रेखांकित करें, डायग्राम/फ्लोचार्ट बनाएं।

UP Board Exam: Exams from tomorrow, parents and children should keep these things in mind
यूपी बोर्ड परीक्षा तैयारी। - फोटो : एआई।

3.प्रवेश पत्र खो जाए, देर हो जाए या त्रुटि हो तो क्या करें?

-प्रवेश पत्र खोने पर केंद्र व्यवस्थापक अंडरटेकिंग लेकर एक पेपर में बैठने की अनुमति दे सकता है। बाद में डुप्लीकेट लाना होगा। सामान्यतः 30 मिनट तक की देरी पर अनुमति मिल सकती है।
-नाम, विषय, जेंडर त्रुटि होने पर पहचान सत्यापन के बाद परीक्षा से वंचित नहीं किया जाएगा। बाद में सुधार होगा।

4.क्या ले जाएं

-प्रवेश पत्र, पेन, पेंसिल, स्केल, आधार कार्ड
5.क्या न ले जाएं
-मोबाइल फोन और स्मार्ट वॉच

विज्ञापन
विज्ञापन

UP Board Exam: Exams from tomorrow, parents and children should keep these things in mind
यूपी बोर्ड परीक्षा की तैयारी। - फोटो : एआई।

6. स्वास्थ्य पर ध्यान दें

-भोजन में ताजा फल, सब्जियां, दाल शामिल करें। ज्यादा चीनी या नमक वाले स्नैक्स (चिप्स, चॉकलेट) से बचें।
- प्रतिदिन कम से कम सात से आठ घंटे की नींद लें, जो याददाश्त को मजबूत करने और दिमाग को तरोताजा रखने के लिए जरूरी है।
- पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं, जो ध्यान केंद्रित करने में मदद करता है।
-एक से दो घंटे की पढ़ाई के बाद एक से दो मिनट का ब्रेक लें और दूर की वस्तुओं को देखें जिससे आंखों की मांसपेशियों को आराम मिले।
-स्ट्रेचिंग या हल्की सैर करें। 15-30 मिनट की शारीरिक गतिविधि तनाव कम करती है।
-तनाव कम करने के लिए गहरी सांस लेने का अभ्यास करें।
-पढ़ने का एक टाइम टेबल बनाएं। कठिन विषयों को सुबह पढ़ें।
-सुबह खाली पेट भीगे हुए बादाम खाना अच्छा माना जाता है।
-मौसम में बदलाव की वजह से जंक फूड, बासी खाना खाने व ठंडे पेय पदार्थ के सेवन से बचें।

UP Board Exam: Exams from tomorrow, parents and children should keep these things in mind
यूपी बोर्ड परीक्षा की तैयारी। - फोटो : अमर उजाला।

परीक्षा का दबाव और मौसम में बदलाव की वजह से शारीरिक व मानसिक संतुलन को बनाना जरूरी होता है। इसके लिए नियमित दिनचर्या, सही खानपान व पर्याप्त नींद जरूरी है। -डॉ.मंसूर अहमद, फिजीशियन, बेली अस्पताल

पढ़ाई के दौरान खुद को ब्रेक देना जरूरी है। इस दौरान शारीरिक गतिविधियां करें और फोन से दूरी बनाएं। पर्याप्त नींद लें और नया टॉपिक आखिरी समय में पढ़ने से बचें, केवल रिवीजन करें। - डॉ. राकेश पासवान, मनोचिकित्सक, कॉल्विन अस्पताल

बोर्ड परीक्षा की सफलता केवल प्रशासनिक सख्ती से नहीं, बल्कि छात्र, अभिभावक, शिक्षक और समाज सभी की ईमानदार सहभागिता से सुनिश्चित होगी। याद रखें कि नकल करते पकड़े जाने पर न केवल आपका साल बर्बाद हो सकता है, बल्कि आपके खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी हो सकती है। आपको भविष्य की परीक्षाओं से डिबार भी किया जा सकता है। - भगवती सिंह, सचिव, माध्यमिक शिक्षा परिषद

विद्यार्थियों पर अपनी अपेक्षाएं न थोपें अभिभावक

बोर्ड परीक्षा देने जा रहे विद्यार्थी सीमित समय में अपनी क्षमता के अनुसार विशेष रणनीति बनाकर रिवीजन करें। अभिभावक भी उनके मनोभावों को समझें। उन पर अपनी अपेक्षाएं थोपने से बचें। अभिभावक बच्चों के साथ मिलकर उनकी वास्तविक क्षमताओं के अनुरूप ऐसे लक्ष्य निर्धारित करें, जो प्राप्त करने योग्य हों। - इफ्फत जिया, प्रवक्ता मनोविज्ञान, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, सिविल लाइंस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed