{"_id":"69942351944831044200d7a2","slug":"prayagraj-express-will-return-home-tomorrow-after-47-days-the-train-will-be-operating-from-subedarganj-2026-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj : प्रयागराज एक्सप्रेस की 47 दिन बाद कल होगी घर वापसी, दो जनवरी से ट्रेन का हो रहा सूबेदारगंज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj : प्रयागराज एक्सप्रेस की 47 दिन बाद कल होगी घर वापसी, दो जनवरी से ट्रेन का हो रहा सूबेदारगंज से
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Tue, 17 Feb 2026 01:45 PM IST
विज्ञापन
सार
माघ मेले के मद्देनजर अस्थायी रूप से सूबेदारगंज शिफ्ट की गईं ट्रेनों की घर वापसी होने जा रही है। प्रयागराज एक्सप्रेस और प्रयागराज-लालगढ़ एक्सप्रेस 18 फरवरी से अपने मूल स्टेशन प्रयागराज जंक्शन पर लौट रही हैं।
प्रयागराज एक्सप्रेस।
- फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन
विस्तार
माघ मेले के मद्देनजर अस्थायी रूप से सूबेदारगंज शिफ्ट की गईं ट्रेनों की घर वापसी होने जा रही है। प्रयागराज एक्सप्रेस और प्रयागराज-लालगढ़ एक्सप्रेस 18 फरवरी से अपने मूल स्टेशन प्रयागराज जंक्शन पर लौट रही हैं। प्रयागराज जंक्शन पर दबाव कम करने के लिए दो जनवरी से इन दोनों ट्रेनों का संचालन सूबेदारगंज स्टेशन से हो रहा था। लगभग 47 दिनों के बाद ये दोनों ट्रेनें अपने पुराने स्टेशन पर नजर आएंगी।
Trending Videos
राजधानी समेत सात जोड़ी ट्रेनों का फिर होगा ठहराव
माघ मेले के दौरान अधिक से अधिक स्पेशल ट्रेनें चलाने के लिए जंक्शन पर कई महत्वपूर्ण ट्रेनों का ठहराव बंद कर दिया गया था। अब स्थिति सामान्य होने पर यह ट्रेनें फिर से प्रयागराज जंक्शन पर रुकेंगी। इनमें गाड़ी संख्या 12505/12506 नार्थ ईस्ट, 12323/12324 बाड़मेर-हावड़ा, 12423/12424 राजधानी एक्सप्रेस, 12301/12302 हावड़ा राजधानी, 12305/12306 हावड़ा राजधानी, 12309/12310 राजेंद्र नगर-नई दिल्ली राजधानी, 12487/12488 सीमांचल एक्सप्रेस आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रयागराज एक्सप्रेस और लालगढ़ एक्सप्रेस को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 18 फरवरी से जंक्शन पर शिफ्ट किया जा रहा है। सात जोड़ी अन्य ट्रेनों का ठहराव भी जंक्शन पर बहाल हो जाएगा। - अमित कुमार सिंह, पीआरओ, प्रयागराज मंडल