सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UP PCS Interview: PCS-2024 interview begins, questions are being asked on administrative and contemporary

UP PCS Interview : पीसीएस-2024 का साक्षात्कार शुरू, प्रशासनिक व समसामयिक मुद्दों पर पूछे जा रहे सवाल

अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 17 Feb 2026 02:07 PM IST
विज्ञापन
सार

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग में पीसीएस-2024 के साक्षात्कार सोमवार से शुरू हो गए हैं। साक्षात्कार देकर बाहर निकले अभ्यर्थियों ने बताया कि बोर्ड ने विषयगत ज्ञान के साथ-साथ राष्ट्रीय व प्रदेश स्तर के प्रशासनिक निर्णयों तथा समसामयिक घटनाओं पर आधारित प्रश्न पूछे।

UP PCS Interview: PCS-2024 interview begins, questions are being asked on administrative and contemporary
यूपीपीएससी। UPPSC - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग में पीसीएस-2024 के साक्षात्कार सोमवार से शुरू हो गए हैं। साक्षात्कार देकर बाहर निकले अभ्यर्थियों ने बताया कि बोर्ड ने विषयगत ज्ञान के साथ-साथ राष्ट्रीय व प्रदेश स्तर के प्रशासनिक निर्णयों तथा समसामयिक घटनाओं पर आधारित प्रश्न पूछे। प्रत्येक अभ्यर्थी से लगभग 12 से 15 मिनट तक बातचीत हुई। साक्षात्कार 20 मार्च तक चलेगा। आयोग द्वारा 2719 अभ्यर्थियों का साक्षात्कार कराया जाना है। अभ्यर्थियों ने बताया कि उनसे काल्पनिक परिस्थितियों में अधिकारी के रूप में निर्णय क्षमता को परखा गया, जैसे दो समुदायों में दंगा होने पर एसडीएम के रूप में क्या कदम उठाएंगे। साथ ही उनसे समसामयिक प्रश्न भी पूछे गए--
Trending Videos


- अरावली क्षेत्र में खनन
-आर्टीफिशियल इंटेलिजेंस के उपयोग
-चुनाव के दौरान प्रशासनिक दायित्व
- एसआईआर से जुड़े मुद्दे
-सोशल मीडिया प्रतिबंध
-बुलडोजर कार्रवाई की वैधता
-भ्रष्टाचार कम करने के उपाय
-बच्चों के अत्यधिक मोबाइल उपयोग के सामाजिक प्रभाव
- अलंकार अग्निहोत्री का त्याग पत्र उचित या अनुचित
- अविश्वास प्रस्ताव की संवैधानिक स्थिति
- वोट चोरी

डिप्टी जेलर पद के अभ्यर्थियों से पूछे गए प्रश्न

- जेल प्रशासन
- कैदी प्रबंधन और संकट प्रबंधन (क्राइसिस मैनेजमेंट)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed