सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UPMSP Exam 2026 : यूपी बोर्ड परीक्षा आज से, 8033 केंद्रों पर नकल रोकने के विशेष इंतजाम

UPMSP Exam 2026 : यूपी बोर्ड परीक्षा आज से, 8033 केंद्रों पर नकल रोकने के विशेष इंतजाम

अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 18 Feb 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
सार

यूपी बोर्ड की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाएं 18 फरवरी से 12 मार्च तक चलेंगी। इस बार परीक्षा अवधि लगभग 15 कार्य-दिवस में पूर्ण कराने की तैयारी है। प्रदेश भर में कुल 8033 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।

UPMSP Exam 2026 : यूपी बोर्ड परीक्षा आज से, 8033 केंद्रों पर नकल रोकने के विशेष इंतजाम
यूपी बोर्ड। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार

यूपी बोर्ड की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाएं 18 फरवरी से 12 मार्च तक चलेंगी। इस बार परीक्षा अवधि लगभग 15 कार्य-दिवस में पूर्ण कराने की तैयारी है। प्रदेश भर में कुल 8033 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इस बार 53,37,778 परीक्षार्थी बोर्ड परीक्षा में शामिल होंगे। नकल रोकने के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं।

Trending Videos

परीक्षार्थियों को मुख्य व अनुपूरक (सप्लीमेंट्री) उत्तर पुस्तिका के प्रत्येक पृष्ठ पर अपना अनुक्रमांक लिखना अनिवार्य होगा। उत्तर पुस्तिकाओं में केंद्रवार कोडिंग भी की जाएगी। मुख्य पृष्ठ पर केवल यूनिक (केंद्र) कोड की मुहर लगेगी, जबकि केंद्र व्यवस्थापक के हस्ताक्षर व पदनाम की मुहर नहीं लगाई जाएगी। इस बार मुख्य विषयों के प्रश्नपत्रों के अतिरिक्त सेट की भी व्यवस्था की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

स्ट्रैटिक मजिस्ट्रेट व केंद्र व्यवस्थापक को छोड़कर कोई भी कर्मचारी मोबाइल या इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस नहीं रख सकेगा। स्ट्रांग रूम में मोबाइल पूर्णत: प्रतिबंधित रहेगा। यदि किसी कक्ष निरीक्षक, केंद्र व्यवस्थापक या शिक्षक का पाल्य उसी केंद्र पर परीक्षा दे रहा है तो उसे परीक्षा कार्य से अलग कर वैकल्पिक व्यवस्था की जाएगी। प्रत्येक केंद्र पर एक आंतरिक और एक बाह्य दो केंद्र व्यवस्थापक तैनात रहेंगे।

 

परिषद ने जारी किया टोल-फ्री नंबर

छात्रों एवं अभिभावकों की समस्याओं के समाधान के लिए परिषद ने टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 18001805310 और 18001805312 जारी किए हैं। परीक्षार्थी किसी भी प्रकार की जानकारी या समस्या के लिए इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed