सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   admit cards of three students withheld for non-payment of fees commotion in private school in Bareilly

Bareilly News: फीस जमा न करने पर तीन छात्रों के प्रवेश पत्र रोके, निजी स्कूल में हंगामा

संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 18 Feb 2026 03:57 PM IST
विज्ञापन
सार

बरेली में रामगंगा के समीप स्थित सेंट एंड्रू स्कूल ने फीस जमा होने के कारण 12वीं कक्षा के तीन छात्रों के प्रवेश पत्र रोक लिए, जिससे तीनों छात्र फिजिकल एजुकेशन की परीक्षा नहीं दे सके। इसे लेकर बुधवार को स्कूल में जमकर हंगामा हुआ। 

admit cards of three students withheld for non-payment of fees commotion in private school in Bareilly
स्कूल में धरने पर बैठे एबीवीपी के कार्यकर्ता - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

बरेली के सुभाष नगर क्षेत्र में रामगंगा के समीप स्थित सेंट एंड्रू स्कूल ने फीस बकाया होने के चलते 12वीं कक्षा के तीन छात्रों के प्रवेश पत्र रोक लिए। बुधवार सुबह जब सीबीएसई 12वीं की परीक्षा शुरू हुई तो तीनों छात्र स्कूल प्रबंधन के चक्कर काटते रहे। फीस जमा न होने का हवाला देकर स्कूल प्रबंधन ने उन्हें एडमिट कार्ड देने से साफ इनकार कर दिया। इसके कारण ये छात्र फिजिकल एजुकेशन की परीक्षा नहीं दे सके। 

Trending Videos


मामले की जानकारी मिलते ही अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी ) के पदाधिकारी स्कूल पहुंच गए। प्रांत मंत्री आनंद कठेरिया के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने स्कूल प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और प्रिंसिपल कार्यालय में ताला जड़ दिया। कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बिना मान्यता के चल रहा स्कूल 
मामले में सबसे चौंकाने वाला खुलासा सीबीएसई की सिटी कॉर्डिनेटर ममता सक्सेना ने किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि 'सेंट एंड्रू स्कूल' नाम का कोई भी संस्थान सीबीएसई से मान्यता प्राप्त नहीं है। वहीं, स्कूल के प्रबंधक मोहित चंद्र का कहना है कि यह एक कोचिंग सेंटर है और अभिभावकों को बुलाने के लिए ही एडमिट कार्ड रोके गए थे।

पुलिस जांच में जुटी 
सुभाष नगर इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार ने बताया कि छात्रों की तहरीर के आधार पर स्कूल प्रबंधक को थाने लाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और बिना मान्यता स्कूल चलाने व छात्रों का भविष्य खराब करने के आरोपों पर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed